Sunday, 30 August 2026
Breaking News
यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... ब्रह्मकुमारी बहनों ने सीमा पर प्रहरियों को राखी बांधी  लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग
पंजाब Trending

प्री मानसून की बारिश से डेराबस्सी पानी पानी

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2)डेराबस्सी (पिंकी सैनी)

प्री मानसून की सुबह से बारिश शुरू होने के बाद पूरे शहर में पानी ही पानी भर गया है। सबसे ज्यादा नुकसान मेन बाजार डेराबस्सी जो कि नगर कौंसिल के नजदीक ही पड़ता है, में हुआ है। यहां पानी दुकानों में घुस गया है जिस कारण लाखों रुपए का नुकसान हुआ है जबकि नगर कौंसिल डेरा बस्सी को इससे पहले भी कई बार शिकायत करने के बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता।

जब पानी भर जाता है तब जाकर नगर कौंसिल डेराबस्सी की वह प्रशासन की नींद खुलती है जबकि पिछले कई सालों से मेन बाजार का पानी निकासी का कोई भी प्रबंध नहीं किया गया ऐसे ही हालात गुलाब गढ़ रोड व मेन बस स्टैंड डेराबस्सी के हैं।

ठीकरा हाईवे आथॉर्टी पर

जब भी इसके बारे में नगर कौंसिल के प्रधान रंजीत सिंह रेड्डी से बात की जाती है तो कहते हैं नेशनल हाईवे ने जब सड़क बनाई थी तो पानी की निकासी के लिए कोई प्रबंध नहीं किया जबकि उन्होंने सड़क को ऊपर उठा दिया है, जिससे बाजार की गहराई 3 फुट के करीब हो गई है इसलिए वहां पर पानी भर जाता है लेकिन इसके बारे में अभी तक कोई प्रपोजल नहीं आया है इसलिए लोगों को इन मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

न वो काम के न यह काम के

इससे पहले कांग्रेस सरकार व अब आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से लोगों की भलाई के लिए कोई भी काम नहीं किया जा रहा और लोगों में इसके विरुद्ध रोष पाया जा रहा है क्योंकि अभी तो पहली ही बारिश है जिसमें पूरे शहर को पानी से भर दिया है, आगे मानसून की बारिश में क्या हाल होगा?