Monday, 18 May 2026
Breaking News
'कॉकरोच' का सम्मान युवाओं के जोश को सही दिशा देने से वो भटकने से बच सकते हैं : आचार्य प्रशांत अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण: मुख्यमंत्री नायब सैनी घर में रख रहें है नौकर- तो पहले करवा लें पुलिस वेरिफिकेशन 156 सीबीएसई विद्यालयों में उपलब्ध होंगे तीनों संकाय शैलजा शर्मा को “डिवालिशियस मिसेज सीनियर इंडिया यूनिवर्स 2026” सम्मान, पूनम परमार बनीं मिसेज यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन की ब्रांड एंबेसडर सनातन संस्कृति को अपनाकर ही समृद्ध और खुशहाल बन सकता है किसान स्कूलों में पारदर्शिता लाने के लिए मोदी सरकार के ‘मास्टरस्ट्रोक' से स्कूल संचालकों में बेचैनी 17 मई से शुरू होगा पुरुषोत्तम मलमास, 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य वर्जित : पंडित रोशन शास्त्री श्री प्राचीन शिव मंदिर, से. 23 में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ
हरियाणा Trending

फरार चल रहे दो वांटेड अपराधियों को किया काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने 10,000 रुपये के दो इनामी व वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस विभाग प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पहले मामले में एसटीएफ सोनीपत यूनिट ने सोनीपत के गांव गुहाना निवासी मंजीत को गिरफ्तार किया है, जिसकी गिरफ्तारी पर 5000 रुपये का इनाम था। यह हत्या, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत जघन्य मामलों में वांछित था। वह उम्रकैद की सजा काट रहा था और अप्रैल 2020 से फरार था।
एक अन्य कार्रवाई में पिछले पांच साल से फरार चल रहे एक वांछित अपराधी को मुंढाल से गिरफ्तार किया गया है। इसकी गिरफ्तारी पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ गुरुग्राम की टीम ने गुप्त सूचना के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इसके खिलाफ हरियाणा के महेंद्रगढ़ और पंचकूला में तीन और राजस्थान में एक मामला दर्ज था।