Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

काऊंसिल अधिकारियों ने प्रोजेक्ट की पार्क में बनी तीन दुकानें तोड़ी

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
वीआईपी रोड पर स्थित ट्रिपल सी प्रोजेक्ट के अंदर पार्क में बनी तीन दुकानों को काऊंसिल अधिकारियों ने शिकायत के आधार पर तोड़ दिया। हैरानी कि बात यह है कि प्रोजेक्ट के फ्रंट पर इसी तरह पार्क में दुकानें बनी हुई हैं जो सबको दिखती हैं, लेकिन उनपर कार्रवाई न करते हुए प्रोजेक्ट के अंदर बनी दुकानों पर कार्रवाई की गई। जिसे दुकानदारों ने पक्षपात की कार्रवाई बताया। पीड़ित दुकानदार मनीष ने बताया कि उसकी दुकान करीब तीन साल पुरानी है जबकि बाकी दो दुकानें तो छह महीने पहले ही बनी हैं। मनीष ने बताया कि ट्रिपल सी के बिल्डर पंकज गुप्ता ने जब यह दुकान उसे दी थी तो उसकी हालत खस्ता थी। उसने लाखों रूपये लगाकर दुकान अच्छी बनाई और काम शुरू किया। वह समय पर दुकान का 25 हजार रूपये किराया भी दे रहा था। पर अब बिना नोटिस दिए, बिना बताए काऊंसिल अधिकारियों को बोलकर उनकी दुकान तुड़वा दी है। जिससे उसका लाखों रूपये का नुकसान हो गया। बताया कि उसने दुकान को बनाने में करीब 15 लाख रूपये लगाए थे। पिछले दो सालों से लगातार दुकान चला रहा है और आज बिना बताए नगर काऊंसिल के अधिकारियों ने उसकी दुकान तोड़ दी। दुकानदार ने बताया कि बिल्डर पिछले तीन चार सालों से इस दुकान का किराया खा रहा है और फ्रंट पर भी इसी तरह की दुकाने बनी हुई हैं। इसके इलावा पार्किंग में भी एक बड़ी अवैध कंटीन बनी हुई है। (SUBHEAD)
यह दुकान नाजायज बनी हुई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए नगर काऊंसिल अधिकारियों ने दुकानें तोड़ी हैं। मैं किसी से किराया नहीं ले रहा था और इनको बताया भी गया था काऊंसिल कार्रवाई करेगी। हमारा इस में कोई रोल नहीं है।
— पंकज गुप्ता, बिल्डर, वीआईपी रोड
हमें शिकायत मिली थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। मालिक को नोटिस भी दिए गए थे, आगे किराएदारों को सूचित करना बिल्डिंग मालिक की जिम्मेवारी थी।
— लखबीर सिंह, बिल्डिंग इंस्पेक्टर नगर काऊंसिल जीरकपुर

0 Comments