Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

आईएएस अधिकारी के घर से 12 किलो सोना, 3 किलो चाँदी, चार आईफोन बरामद

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
भ्रष्टाचार के मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी संजय पोपली की गिरफ़्तारी के चार दिन बाद विजीलैंस ब्यूरो ने सैक्टर 11, चंडीगढ़ में उसके घर के स्टोर रूम से 12 किलो सोना, 3 किलो चाँदी, चार एप्पल आईफोन, एक सैमसंग फोल्ड फ़ोन और दो सैमसंग समार्टवॉच बरामद की हैं। 12 किलोग्राम सोने में 9 सोने की ईंटें (हरेक 1 किलोग्राम), 49 सोने के बिस्कुट और 12 सोने के सिक्के शामिल हैं, जबकि 3 किलो चाँदी में 3 चाँदी की ईंटें (हरेक 1 किलोग्राम) और 18 चाँदी के सिक्के (हरेक 10 ग्राम) शामिल हैं।
आईएएस अधिकारी पोपली को नवांशहर में सीवरेज पाईप लाईन बिछाने के लिए टैंडरों को मंज़ूरी देने के लिए 7 लाख रुपए की रिश्वत के तौर पर 1 फीसदी कमीशन की माँग करने के आरोप में 20 जून को गिरफ़्तार किया गया था। उसके साथी जिसकी पहचान सन्दीप वॉट्स के रूप में हुई है, को भी जालंधर से गिरफ़्तार किया गया था।
विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि संजय पोपली के बयानों के आधार पर विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने उसके घर पर छापेमारी की और घर के स्टोर रूम में छिपाकर रखा सोना, चाँदी और मोबाइल फ़ोन बरामद किए।

0 Comments