Wednesday, 09 September 2026
Breaking News
एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन
हिमाचल Trending

अग्निपथ योजना से युवाओं का उज्जवल भविष्य सुनिश्चित होगा: रमेश धवाला

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2)ज्वालामुखी ( विजयेन्दर शर्मा)

प्रदेश योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला ने सेना भर्ती के लिए केन्द्र सरकार द्वारा लांच की गई अग्निपथ योजना का समर्थन किया है। उन्होंने आज यहां कहा कि विपक्षी दल इस निर्णय पर देश के युवाओं को भ्रमित करने का कुप्रयास कर रहे हैं।

इससे पहले ज्वालामुखी में आज रमेश धवाला के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री धर्मशाला से हमीरपुर जाते हुये कुछ देर के लिए यहां रुके थे।

रमेश धवाला ने कहा कि युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए और सेना में सेवा के उनके उत्साह को देखते हुए इस योजना को पुरानी व्यवस्था के साथ एकीकृत किया गया है।  यह योजना युवाओं के सशस्त्र बलों में शामिल होने और राष्ट्र की सेवा करने के सपनों को पूरा करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी। इससे युवा सैन्य अनुशासन, प्रेरणा, कौशल और शारीरिक फिटनेस को आत्मसात कर सक्षम बन सकेंगे। इस योजना से बेहतरीन कौशल, प्रमाणन और डिप्लोमा, उच्चतर शिक्षा, क्रैडिट के माध्यम से वे आसानी से समाज से जुड़ने में सक्षम होंगे।(SUBHEAD)

इस योजना से वर्षों के सैन्य प्रशिक्षण, टीम निर्माण क्षमता, लोकाचार और भाई-चारे की भावना वाले आत्मविश्वास से भरे बेहतर नागरिकों का निर्माण सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि सेवा के चार वर्ष पूर्ण होने के उपरान्त अच्छा वित्तीय पैकेज युवाओं को अन्य नागरिकों की तुलना में अधिक व्यवस्थित एवं जिम्मेवार बनाएगा और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए कौशल संबंधी सर्टिफिकेट एवं क्रेडिट प्रदान किए जाएंगे।

भ्रष्टाचार में संलिप्त विपक्षी दल उन पर हो रही जांच से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस योजना के बारे में दुष्प्रचार कर अपने लाभ के लिए युवाओं का उपयोग कर रहे हैं, जो कि निंदनीय है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अग्निपथ योजना के बारे में सटीक एवं तथ्यपरक जानकारी के लिए वे सरकार एवं सेना की ओर से जारी सूचनाओं पर ही विश्वास करें। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि यह योजना युवाओं के बेहतर भविष्य और भारतीय सेना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रारम्भ की गई है।