Wednesday, 26 August 2026
Breaking News
तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी कंगाल हो गया बलटाना का इंडस बैंक! छोटी छोटी खुशियां ही जीवन हैं
पंजाब Trending

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
सीएचसी ढकोली जीरकपुर में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. पोमी चतरथ ने कहा कि करीब 28 दिन बाद मासिक धर्म होने के कारण इस दिन की तिथि 28 निर्धारित की गई है और लगभग 5 दिनों तक मासिक धर्म के कारण मई का महीना इस सबंधी जागरूकता के लिए रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सरकार किशोरों में हो रहे शारीरिक और मानसिक परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुए नशे की रोकथाम, सेक्स और संतुलित आहार पर विशेष शिक्षा के साथ आयरन की गोलियां और सैनिटरी पैड वितरित करती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमारे देश में मासिक धर्म के विषय पर जागरूकता की बहुत आवश्यकता है, क्योंकि महिलाएं इसके बारे में बात करने में शर्मिंदगी महसूस करती है। इसी कारण जानकारी के अभाव में कई संक्रमण और अन्य बीमारियां हो जाती है। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था के दौरान लड़कियों का मासिक धर्म शुरू होना स्वाभाविक है और बच्चों को सैनिटरी पैड व जननांग स्वच्छता के उपयोग के बारे में माता-पिता और शिक्षकों द्वारा जागरूकता और स्वास्थ्य शिक्षा सिखाई जानी चाहिए। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन सिक्का, स्वास्थ्य कर्मचारी, स्कूली छात्राएं और स्थानीय महिलाएं मौजूद थीं।