Wednesday, 13 May 2026
Breaking News
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर में की गई भगवान श्री द्वारकाधीश मूर्ति स्थापना असम से बंगाल तक गहराया भगवा प्रभाव, पूर्वी भारत में बदले राजनीतिक समीकरण सारे रिश्ते बदल भी जाएं, पर जीवन भर एक जैसी रहती है मां... चण्डीगढ़-कोटद्वार बस सेवा फिर शुरू, उत्तराखण्डवासियों में खुशी की लहर श्री प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 23-डी में वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव 9 से : 14 मई से होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ने मनाया 21वां वार्षिक समारोह केपीएल लेजेंड्स सीजन-2: किन्नौर वॉरियर्स के डा. प्रेम ने की सुपर स्ट्राइकर्स की सर्जरी चंडीगढ़ के राम दरबार में भारी बारिश में निकाली कलश यात्रा
पंजाब

महिला जेल कैदियों के लिए ब्यूटी थेरेपिस्ट कोर्स किया शुरू

Read in:Hindi

लुधियाना, फेस2न्यूज:
एक नवीन पहल के रूप में जेल के कैदियों ख़ासकर महिलाओं को उनकी कैद पूरी होने के उपरांत समाज की मुख्य धारा में वापस लाने के लिए पंजाब कौशल विकास मिशन के अंतर्गत महिला जेल लुधियाना में सहायक ब्यूटी थेरेपिस्ट का प्रशिक्षण कोर्स शुरू किया गया।
लुधियाना की डिप्टी कमिश्नर सुरभी मलिक और अतिरिक्त मिशन डायरैक्टर, रोजग़ार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग राजेश त्रिपाठी ने कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की ‘‘संकल्प स्कीम’’ के अंतर्गत महिला जेल, लुधियाना के जेल कैदियों के लिए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सहायक ब्यूटी थेरेपिस्ट के कोर्स कर रहे कैदियों को किताबें और इंडकशन किटें भी बाँटी।
इस दौरान ए.डी.सी.(डी), लुधियाना अमित कुमार पंचाल, ए.एम.डी., पंजाब स्किल डिवैल्पमैंट मिशन राजेश त्रिपाठी, पंजाब स्किल डिवैल्पमैंट मिशन के प्रोजैक्ट कोऑर्डीनेटर परविन्दर कौर, सुपरीटेंडैंट जेल राहुल राजा, डिप्टी सुपरीटेंडैंट जेल चंचल कुमारी, वीसीओ स्किल्ज़ प्रा. लिमटिड के डायरेक्टर दीपिन्दर सिंह सेखों और वी.सी.ओ. ऐजू. स्किल्ज़ प्रा. लिमटिड के सी.ई.ओ. मनीत दीवान ने कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की इस पहल की मदद से कैदी को अपना नया जीवन शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया।
गणमान्य व्यक्तियों ने जेल के कैदियों को पूरी लगन से कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने और अपनी कैद पूरी होने के उपरांत नई जि़ंदगी शुरू करने के लिए प्रेरित किया। यह प्रशिक्षण प्रोग्राम 390 घंटों का है और रोज़ाना के 4 घंटों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए जेल के परिसर में प्रैक्टिकल लैब स्थापित की गई है। प्रशिक्षण पूरा होने के उपरांत, थर्ड पार्टी मुल्यांकन इकाई द्वारा मुल्यांकन किया जाएगा। मुल्यांकन के दौरान पास होने वाले उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट और सरकार द्वारा उनके बैंक खातों में 2500 रुपए दिए जाएंगे।
पंजाब कौशल विकास मिशन अपने प्रशिक्षण पार्टनर वी.सी.ओ. एजू. स्किल्ज़ प्रा. लिमटिड के सहयोग से पंजाब की अलग-अलग जेलों जैसे कि फरीदकोट, फिऱोज़पुर, बठिंडा और अमृतसर आदि में कौशल विकास कोर्स करवा रहा है।