Saturday, 14 November 2026
Breaking News
भारत विकास परिषद मानव सेवा और राष्ट्रीयता की भावना का जीवंत उदाहरण : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जीसीसीबीए-50 के वाडा क्लब ने किया कॉलेज छात्रावासों में नशा जागरूकता सत्र का आयोजन गधे किताबें नहीं पढ़ते..... 4 नवंबर को सजेगा बाबा खाटू श्याम जी का भव्य दरबार पंचकूला में 15 नवंबर को होगा श्री कृष्ण कृपा धाम का भव्य शिलान्यास समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रखेंगे आधारशिला हरियाणा के कर्मचारियों और सफाई कर्मियों को दी ऐतिहासिक सौगात चड्ढा क्रिएटिव आर्ट्स 13 नवंबर को जीरकपुर में कराएगा मेगा सिंगिंग इवेंट हमारे लिए तो 57 ही 97 है पराली प्रबंधन: सरकार निकाले सरल मार्ग, शोध और वैकल्पिक हल करेगा गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन: कृष्ण राज अरुण अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर किसान कल करेंगे चक्का जाम
चंडीगढ़ Trending

चण्डीगढ़ की क्रेच में बाल सेविका देवेंद्र कौर सात दिन से न्यायिक हिरासत में, विभाग की नर्मी से उठ रहे सवाल

Read in:Hindi

चण्डीगढ़ का समाज कल्याण विभाग उनकी गिरफ्तारी से अनभिज्ञ या जानबूझ कर अनजान

चण्डीगढ़ /मोहाली (फेस2न्यूज)

सेक्टर 46 क्रेच में बाल सेविका के पद पर कार्यरत देवेंद्र कौर द्वारा अपने वृद्ध सास-ससुर से मारपीट मामले में जमानत याचिका की सुनवाई आज टल गई जबकि अन्य आरोपी अभी तक फरार हैं। देवेंद्र कौर के पिछले सात दिन से न्यायिक हिरासत में रहने के बावजूद चण्डीगढ़ का समाज कल्याण विभाग उनकी गिरफ्तारी से अनभिज्ञ है जिस कारण उन पर अभी तक कोई भी विभागीय कार्यवाही नहीं हुई।(SUBHEAD)

नियमावली के अनुसार कोई भी सरकारी कर्मचारी दो दिन से ज्यादा जेल में रहता है तो संबंधित विभाग उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर देता है, परंतु इस बाल सेविका के मामले में ऐसा न होना रहस्य बना हुआ है।

क्या था मामला

14-15 मई की रात 11 बजे के आसपास मोगा से आये दविन्दरजीत कौर के भाइयों हैप्पी, तारी व सर्वजीत ने कथित तौर पर आकर कोठी नंबर 219, फेस 7, मोहाली में अपने ससुर के घर तोड़-फोड़ की ,सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले व घर के अंदर घुसने की विफल कोशिश की थी। घर में बुजर्ग तारा सिंह, सुरजीत कौर और उनके बेटे सुखबीर मौजूद थे। मामला जायदाद का है व कोर्ट में है, लेकिन हमलवारों ने कथित तौर पर धमकी दी है कि सारे कोर्ट केस वापिस ले लें वरना सब को जान से मार देंगे ।

0 Comments