Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

अंतरराष्ट्रीय सादकी चौकी पर दिया देश भक्ति के जज्बे का परिचय

Read in:Hindi

फाजिल्का, फेस2न्यूज:
तेलंगाना प्रदेश से आए व्यापारी शेख मोहम्मद घोउस व मोहम्मद खाजावली ने फाजिल्का की भारत-पाक सीमा की अंतरराष्ट्रीय सादकी चौकी पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी कार्यक्रम में तिरंगा लेकर अपने देश भक्ति के जज्बे का परिचय दिया, तो पाकिस्तानी सीमा में खड़े लोग भी हैरान हो गए।
जानकारी देते बार्डर एरिया विकास फ्रंट के प्रधान लीलाधर शर्मा ने बताया कि राष्ट्रगान के रचयिता रविंद्र नाथ टैगोर व देश के महान सपूत वीर महाराणा प्रताप की जयंती पर नमन कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर श्री मुक्तसर साहिब के एसएसपी ध्रवमन एच निंबाले, बीएसएफ के कंपनी कमांडर डीएस सैनी और पंजाब पुलिस के अधिकारी व जवान, व्यापारी कृष्ण जसूजा, राजन कुक्कड़, कपिल जसूजा व अन्यों ने मिलकर देशभक्ति कार्यक्रम देखा। शेख मोहम्मद घोउस व मोहम्मद खजावली ने सादकी बार्डर पर दर्शकों के प्रतीक्षालय में बैठने के लिए बैंचों की सेवा देने के लिए आर्थिक योगदान की घोषणा भी की।

0 Comments