Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

इंटेलिजेंस कार्यालय पर हमले के बाद पुलिस सतर्क

Photo by : Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर (मेजर अली)
कुछ दिन पहले रहस्यमय परिस्थितियों में मोहाली स्थित इंटेलिजेंस विभाग के कार्यालय पर रॉकेट लॉन्चर हमले के बाद जीरकपुर पुलिस द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई। जीरकपुर शहर में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। इस संबंध में एसएचओ जीरकपुर ओंकार सिंह बराड़ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उच्चाधिकारियों द्वारा जारी निर्देश अनुसार शहर पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध जगहों और संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने जीरकपुर स्थित वीआईपी रोड, पटियाला चौक, मैकडी लाइट प्वाइंट और पीआर 7 रोड पर विशेष नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। उल्लेखनीय है कि मोहाली बम विस्फोट के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा कुछ गिरफ्तारियां भी की गई है। एसएसओसी की टीम ने जगदीप कंग नामक शख्स को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां अदालत ने उसे नौ दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। सूत्रों अनुसार जगदीप कंग पंजाबी सिंगर करण औजला का करीबी है। उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था।

0 Comments