Thursday, 14 May 2026
Breaking News
सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया हिमाचल के एंटी चिट्टा मॉडल से सीखेंगे बाकी राज्य स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप ने मनाया नारी शक्ति का जश्न, प्रतिभा पंडित को सुपर मॉम खिताब से सम्मानित किया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर में की गई भगवान श्री द्वारकाधीश मूर्ति स्थापना असम से बंगाल तक गहराया भगवा प्रभाव, पूर्वी भारत में बदले राजनीतिक समीकरण सारे रिश्ते बदल भी जाएं, पर जीवन भर एक जैसी रहती है मां... चण्डीगढ़-कोटद्वार बस सेवा फिर शुरू, उत्तराखण्डवासियों में खुशी की लहर श्री प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 23-डी में वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव 9 से : 14 मई से होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
हिमाचल Trending

शाहुपर धारकंडी सल्ली में बड़ा सड़क हादसा,खाई में गिरी बेकाबू कार,दो युवकों की मौत,दो घायल

Read in:Hindi

(MOREPIC1)धर्मशाला ( विजयेन्दर शर्मा) ।

हिमाचल प्रदेश ज़िला कागड़ा के शाहपुर धारकंडी सल्ली में एक कार के गहरी खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हुए हैं।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। घायलों का टांडा अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक हादसा बुधवार सुबह करीब 5 बजे हुआ है। बताया जा रहा है कि 4 युवक नोहली में एक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे तथा यह चारों अपनी गाड़ी में सुबह-सुबह ही नोहली से अपने घर के लिए वापस लौटे थे, सल्ली के पास उनकी गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी।(SUBHEAD)

हादसे के दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक ने टांडा अस्पताल में दम तोड़ा।

मृतको की पहचान विवेक कुमार निवासी रुलेहड़ व अजय वशिष्ठ निवासी धुलारा के रूप में हुई है। अजय अपने सपेड़ा स्थित ससुराल की तरफ से कार्यक्रम में गए थे। जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह साढ़े चार व पौने पांच बजे के बीच हुआ है, तथा इसकी जानकारी साढ़े पांच बजे लगी। एक महिला ने खाई में कार की लाइट जलते हुए देखी तथा इसकी जानकारी प्रधान को दी। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया। जहा इनका उपचार चल रहा है ।