Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई 
चंडीगढ़ Trending

शहर भ्रमण पर निकलेंगे साईं : श्री साईं पालकी शोभा यात्रा 15 मार्च को

Read in:Hindi

(MOREPIC2) फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ :

श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में शिरडी साईं समाज, चण्डीगढ़ द्वारा रविवार 15 मार्च को श्री साईं पालकी शोभा यात्रा निकाली जा रही है। मंदिर सभा के प्रधान रमेश कालिया ने बताया कि शोभा यात्रा सेक्टर 29 स्थित श्री साईं धाम से सुबह सात बजे से आरंभ होकर रात लगभग 10 बजे सेक्टर 25 में विश्राम लेगी जहां साईं के शहर भ्रमण का आखिरी पड़ाव होगा।

उन्होंने बताया कि दोपहर का लंगर प्रसाद का कार्यक्रम 1 बजे सेक्टर 12-ए , पंचकूला में होगा जबकि धूप आरती व चाय प्रसाद का आयोजन सायं साढ़े 6 बजे सेक्टर 47-सी चण्डीगढ़ में निर्धारित हुआ है।

इसके अलावा शेज आरती व रात्रि का लंगर प्रसाद रात्रि 10 बजे सेक्टर 25 में बरताया जाएगा।

यात्रा पहले सेक्टर 29 से शुरू होकर सेक्टर 28, 26, 19, 20 , 22, 15, 38 वेस्ट, 40, 41, 51, 50, 49 व रामदरबार से होते हुए पंचकूला में सेक्टर 12-ए, 20 (साईं सोसाइटी), 10, 11, 4, 2, 6, 8, 18, 13 (एनएसी, शिवालिक एन्क्लेव), सेक्टर 6 (एमडीसी) तक जाएगी। उसके बाद फिर से चण्डीगढ़ में सेक्टर 47, 48, 46, 32, 33, 34, 43, 37, 38 से होकर अपने अंतिम पड़ाव सेक्टर 25 में पहुंचेगी।

साईं भक्तों में बाबा के आगमन को लेकर बेहद जोश व उत्साह है तथा जगह जगह स्वागत हेतु तैयारियां की गई है। 

0 Comments