Wednesday, 22 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
चर्चा Trending

मन को प्रसन्न रखना सबसे बड़ा तप : सुधांशु जी महाराज

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  (MOREPIC2)  फेस2न्यूज /पंचकूला

विश्व जागृति मिशन द्वारा आयोजित चार दिवसीय सनातन संस्कृति जागरण अभियान महोत्सव के समापन समारोह में केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर, सनातन के रक्षक मौनी रामदास जी महाराज ने सनातन के प्रति अपनी निष्ठां जताई।

इस मौके पर परम पूज्य महाराजश्री ने कहा कि मानव जीवन को ऊंचा उठाने के लिए हम सभी को सनातन धर्म से जुड़ना होगा तथा शिक्षा का पाठ पढ़ना होगा। उन्होंने कहा बोलो ऐसा कि प्यारा हो, लेकिन सच हो। जो हित करने वाला हो वह बोलना और विश्व में शान्ति तथा घर में शान्ति हो। अपने मन को प्रसन्न रखना सबसे बड़ा तप है।

सनातन संस्कृति जागरण अभियान महोत्सव में मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आज हमारा प्यारा भारत देश विश्व गुरु बनने की ओर अपना कदम बढ़ा रहा है और ऐसे में हमारे राष्ट्रीय सन्तों की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। पूज्य गुरुदेव श्री सुधांशु जी महाराज से मैं जब भी मिला वह हमेशा राष्ट्र उत्थान की करते बात करते रहे। आज सम्पूर्ण देश को दिशा देने का जो कार्य कर रहे हैं वह सराहनीय है।

भगवत कृपा के माध्यम से कर्म करना एक जीता-जागता उदाहरण है। पूज्य महाराज जी जो देशभर में गुरुकुलों की स्थापना का कार्य करने जा रहे हैं वह बहुत ही अच्छा कार्य होगा और देश का विकास होगा। महाराज जी निर्माण से चरित्र निर्माण और समाज का निर्माण कर रहे हैं l यह हमारा देश शान्ति वाला देश और गीता की धरती कृष्ण की धरती है।

पूज्य आचार्य राजेश्वरानंद जी महाराज ने महान सन्त राष्ट्र गौरव भक्ति प्रेम साधना की प्रतिमूर्ति सुधांशु जी महाराज और दीदी जी को नमन करते हुए कहा कि महाराज जी के परिकल्पना जो चल रहे हैं वह आत्मा से परमात्मा तक मार्ग दे रहे हैं। हम अपने जीवन को यज्ञमय बनाएं। उन्होंने भारत का उद्धार होने का माध्यम गुरुकुल को बताते हुए सराहना की।