Friday, 25 September 2026
Breaking News
दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया लोगों की सेवा करना ही मुख्य मानवता का धर्म होना चाहिए : प्रदीप बत्रा बांग्लादेश के चट्टोग्राम हिल ट्रैक्ट्स में शांति समझौते के बावजूद बढ़ती चुनौतियां किसी नेता की इंतज़ार में कल्पा का 'सुसाइड प्वाइंट' एक मकबूल गीत जो मेरी समझ से बाहर है भारतीय पद्म विभूषण सम्मान 2026-27 से सम्मानित हुए डॉ. अतुल मलिकराम  "वंदे मातरम्" के 150 वर्ष, विद्या भारती के विद्यालयों में राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गूँज रहा विद्यालय परिसर  पावन दशलक्षण पर्व के अंतर्गत उत्तम त्याग लक्षण की श्रद्धापूर्वक आराधना की गई 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना
चर्चा Trending

चण्डीगढ़ के सबसे बड़े कंजक पूजन का आयोजन किया हरिशंकर मिश्रा ने

Read in:Hindi

अष्टमी पर 300 कन्याओं का सामूहिक कंजक पूजन, चुनरी ओढ़ाकर किया सम्मान

(MOREPIC1) फेस2न्यूज /चंडीगढ़

नवरात्र के पावन अष्टमी पर्व पर मलोया स्थित स्मॉल फ्लैट्स के जिम पार्क में वीरवार को चण्डीगढ़ के सबसे बड़े कंजक पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 300 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें सम्मानित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। इस कार्यक्रम काआयोजन पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा और मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मेयर सौरभ जोशी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा, पूर्व पार्षद सतिंदर सिंह, पूर्व पार्षद राजकुमारी मिश्रा, जिला महामंत्री राजकुमार राणा, मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा के अलावा नरेंद्र पांडे, जिला के पूर्व महामंत्री शीलानाथ गुप्ता, संजय टांक, सुमन राणा, सज्जो यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आई कन्याओं का पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पूजन किया गया। सबसे पहले कन्याओं के चरण धोए गए, इसके बाद उन्हें माता की चुनरी ओढ़ाई गई और विधिवत भोग लगाकर पूजा-अर्चना की गई।

पूजा के बाद सभी कन्याओं को उपहार स्वरूप स्कूल बैग, टिफिन बॉक्स, ज्योमेट्री बॉक्स सहित कुल पांच प्रकार के उपयोगी सामान वितरित किए गए। हरिशंकर मिश्रा ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से इस प्रकार के सामूहिक कंजक पूजन का आयोजन कर रहे हैं। पिछले वर्ष भी बड़ी संख्या में कन्याओं का पूजन किया गया था और इस बार करीब 300 कन्याओं को आमंत्रित कर पूजा की गई। उन्होंने कहा कि नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष महत्व है और समाज में बेटियों के सम्मान और उनके प्रति सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अंत में सभी कन्याओं और उपस्थित लोगों के लिए प्रसाद का वितरण किया गया।