Monday, 02 November 2026
Breaking News
डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ सतर्कता सप्ताह के दौरान स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
मनोरंजन Trending

डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने “गीत मेरे मन के” कार्यक्रम में समां बांधा

दीपक सिंह /चंडीगढ़

डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप की ओर से मिनी टैगोर थिएटर, सेक्टर 18, चंडीगढ़ में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संगीतमय कार्यक्रम “गीत मेरे मन के” का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर यादगार-ए-रफी और सुरसरगम कला मंच, चंडीगढ़ के संस्थापक श्री बी.डी. शर्मा तथा प्रसिद्ध क्विज मास्टर श्री किशोर कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

श्री बी.डी. शर्मा ने “कल चमन था आज एक सेहरा हुआ” गीत गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं क्विज मास्टर श्री किशोर कुमार शर्मा ने अनुराधा शर्मा के साथ युगल गीत “छेड़ो ना मेरी जुल्फें, सब लोग क्या कहेंगे” प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम में अन्य गायकों ने भी अपने मधुर गीतों से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। दर्शकों ने सभी प्रस्तुतियों की सराहना की।

0 Comments