Wednesday, 22 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
चर्चा Trending

तिरुपति के आध्यात्मिक सिद्धगुरु श्री सिद्धेश्वर ब्रह्मऋषि गुरुवानंद का चंडीगढ़ प्रवास 6 दिसंबर से

Read in:Hindi

7 दिसंबर को चण्डीगढ़ क्लब में मंगलदर्शन एवं अमृतवर्षा सभा में मुख्यमंत्री नायब सैनी आशीर्वाद प्राप्त करेंगे

(MOREPIC1) चण्डीगढ़

तिरुपति के आध्यात्मिक सिद्धगुरु श्री सिद्धेश्वर ब्रह्मऋषि गुरुवानंद जी महाराज दिसंबर माह की 6 तारीख को चंडीगढ़ की जनता को आशीर्वाद देने पहुंच रहे हैं। यह जानकारी विश्व धर्म चेतना मंच के राष्ट्रीय कन्वीनर भूपिंदर जैन ने दी।

उन्होंने बताया गुरुदेव 7 दिसंबर को चंडीगढ़ क्लब के कमांडो लॉज में दोपहर 3 बजे मंगलदर्शन एवं अमृत वर्षा करेंगे। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुजी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इस संदर्भ में संस्थान के पदाधिकारियों ने भूपिंदर जैन के नेतृत्व मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात कर निमंत्रण दिया, जिस पर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति दे दी। जैन ने बताया 4 दिन के गुरु जी के कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर ली हैं। इसमें पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ के कई नेता, अधिकारियों ने शामिल होने की सहमति दी है।

उन्होंने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा के राज्यपालों से भी मिलने का समय मांगा है। गुरुदेव लगभग 6 साल के अंतराल के बाद चंडीगढ़ पधार रहें है। पिछले दिनों मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम अपनी पत्नी सहित तिरुपति में, सिद्धगुरु श्री सिद्धेश्वर ब्रह्मऋषि गुरुवर से आशीर्वाद लेने पहुंचे। प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने बताया कि वे गुरुजी के आशीर्वाद व उन द्वारा दिए दिशा निर्देश से ही प्रधानमंत्री बने।

श्री गुरु सिद्धेश्वर ब्रह्मऋषि गुरुवर तिरुपति अपने दिव्य ज्ञान, मंत्र और सिद्धियों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हिमालय में गहन साधना की और अष्ट सिद्धियों और नव निधियों का ज्ञान प्राप्त किया। उनका आश्रम, श्री ब्रह्मर्षि आश्रम, तिरुपति के रामचंद्रपुरम मंडलम में स्थित है, जहां वह लाखों भक्तों का मार्गदर्शन करते है। कई लोगों का मानना है कि उनके मार्गदर्शन से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।