Sunday, 27 September 2026
Breaking News
*नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया
चर्चा Trending

चंडीगढ़ वृंदावन में तब्दील हो गया और भगत प्रभु भगति में लीन होकर झूमने लगे……

Read in:Hindi

 धूमधाम से शुरू हुआ श्री मद भागवत कथा व वृन्दावन प्राकटय उत्सव 

(MOREPIC1)(MOREPIC2)फेस2न्यूज /चंडीगढ़ 

श्री कृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में शनिवार को सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा व वृन्दावन प्राकटय उत्सव शुरू हो गया। इस कथा आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

इस कथा आयोजन के पहले दिन आज विश्व विख्यात कथा व्यास परम पूज्य श्री इंद्रेश महाराज ने अपनी मधुर आवाज से चंडीगढ़ के लोगों का मन मोह लिया। उनकी कथा के दौरान पूरा चंडीगढ़ राधा-राधा और गोविंद-गोविंद की आवाज से गूंज उठा। महाराज की कथा के दौरान चंडीगढ़ वृंदावन में तब्दील हो गया और भगत प्रभु भगति में लीन होकर झूमने लगे।

इस अवसर पर गायक बी प्राक ने बताया कि इस भागवत कथा में देश के जानेमन संत पहुंच रहे है, जो चंडीगढ़ के निवासियों को पूरे सात दिन वृंदावन से जोडकर रखेंगे। उन्होंने बताया कि कथा के बाद भजन गायकों द्वारा नित्य भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कथा आयोजन 3 अक्टूबर तक रोजाना दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक चलेगा। उन्होंने लोगों से परिवार सहित इस कथा में आने की अपील की।

आने वाले दिनों में इस कथा में बागेश्वर सरकार जी, राधा वल्लभ से मोहित मराल, चित्र विचित्र और जया किशोरी सहित अन्य संत भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।  कथा के साथ साथ मोर कुटी भाव, लाल जी पालना महोत्सव, दही हांडी उत्सव, होली उत्सव, सांझी स्वरूप, दशहरा का स्वरूप और विश्राम दिवस मनाया जाएगा।

इस अवसर पर मुनीश बाजाज, संदीप चुग, तनमे बंसल, हैप्पी और युवराज गुप्ता भी उपस्थित थे।