Monday, 13 July 2026
Breaking News
नीट पेपर लीक से लाखों युवाओं के सपने हुए चकनाचूरः मुख्यमंत्री गढ़वाल महिला विकास संगठन चंडीगढ़ द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित सिंगिंग सोल’स द्वारा संगीतमय कार्यक्रम मेमरीज़ ऑफ रफ़ी साहेब आयोजित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ श्री णमोकार महामंत्र पाठ एवं श्री भक्तामर दीपार्चना पीर मुच्छल्ला में एल'मोरा ज्वेलर्स ने खोला का आधुनिक शोरूम  भारतीय जीवन बीमा निगम की दो दिवसीय नॉर्थ ज़ोन बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता 15 जुलाई से पूर्व राज्यपाल के बरनाला निवास पर हुई पंजाबी फिल्म "सतलुज" की स्क्रीनिंग श्री महावीर मन्दिर मुनि सभा ने गुलाब चंद कटारिया को श्री 108 मुनि गौरवानन्द गिरि जी महाराज की 39वीं पुण्य बरसी समारोह का निमंत्रण दिया हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट एकेडमी ने अपने 2 लीग मैच आसानी से जीते ताइक्वांडो चैंपियनशिप: आयशा कौर ने जीता सिल्वर मेडल, कोच सीमा को मिली बेस्ट टीम ट्रॉफी
चंडीगढ़ Trending

महिला दिवस पर महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का विरोध, मोदी सरकार पर साधा निशाना. सिलेंडर पर केक रखकर काटा

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ :

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चण्डीगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव ममता डोगरा के नेतृत्व में महिलाओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार की नीतियों की आलोचना की।

ममता डोगरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महिला दिवस के दिन रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर महिलाओं को राहत देने के बजाय उन पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम परिवारों का बजट बिगड़ रहा है और इसका सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सिलेंडर पर केक रखकर काटा और बढ़ते दाम की खूब निंदा की।

उन्होंने कहा, महिला कांग्रेस हमेशा महिलाओं के अधिकारों और आम जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष करती रही है और महंगाई के खिलाफ यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। इस मौके पर महिलाओं ने सरकार से गैस सिलेंडर और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को कम करने की मांग भी की। इस महीने में सौंपा शर्मा, एडवोकेट आरती, रानी, सुनीता, कमला शामिल हुई।