Sunday, 30 August 2026
Breaking News
ना खाऊंगा ना खाने दूँगा, क्या ये नियम सिर्फ विपक्षियों के लिए है, मित्रों के लिए नहीं ? उत्तराखंड भ्रातृ संगठन, दरिया 3 सितंबर को मनाएगा भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... ब्रह्मकुमारी बहनों ने सीमा पर प्रहरियों को राखी बांधी  लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया 
पंजाब Trending

शाइनिंग स्टार्स स्कूल में वार्षिक उत्सव, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व महिला दिवस समारोह का आयोजन

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/ जीरकपुर (मोहाली)

माया गार्डन सिटी स्थित शाइनिंग स्टार्स स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता तथा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माया गार्डन परिसर में स्कूल के नज़दीक के1 प्लेग्राउंड में सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जिसमें बच्चों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। इसके साथ ही महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान और उनकी समाज में महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया गया।

(SUBHEAD)स्कूल की डायरेक्टर राजिंदर कौर ने सभी अभिभावकों और अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्कूल में बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने की पद्धति अपनाई जाती है, जिससे उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक कौशल का विकास होता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित भी किया गया। स्कूल प्रबंधन ने यह भी जानकारी दी कि शाइनिंग स्टार्स स्कूल में नए सत्र के लिए बच्चों के नामांकन प्रारंभ हो चुके हैं।