फेस2न्यूज /चंडीगढ़
पंचकुला मेयर चुनाव के बीच विधान सभा में कांग्रेस के विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने पंचकुला के विधायक और पूर्व सीएम व मेयर की सीट पाने के लिए संघर्ष कर रही सुधा भारद्वाज को करारा झटका दिया है। कांग्रेस की प्रदेश महिला अध्यक्ष सुधा भारद्वाज को आलाकमान ने पंचकुला से मेेयर पद का प्रत्याशी बनाया है।
आलाकमान ने मेयर के चुनावी नतीजे आने से पहले ही नई अध्यक्ष पटौदी की कांग्रेस नेत्री पर्ल चौधरी की ताजपोशी कर दी है। एडवोकेट पर्ल चौधरी रविवार को पदभार संभाल रही हैं।
आलाकमान का कहना है कि नई नियुक्ति संगठन को मजबूती देने की लिए की गई है। इससे यह संदेश जाता है कि सुधा भारद्वाज संगठन के लिए कुछ खास नहीं कर पा रहीं थी। अपनी नियुक्ति के बाद पर्ल चौधरी ने कहा कि वह प्रदेश की महिलाओं की आवाज बनकर काम करेंगी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का प्रयास करेंगी।
Haryana
Trending
फेस2न्यूज /चंडीगढ़