Wednesday, 10 June 2026
Breaking News
AKALI DAL-BJP ALLIANCE IS OPPORTUNISTIC NEXUS TO GRAB POWER & PLUNDER PUNJAB; CM BHAGWANT SINGH MANN BUNDELKHAND ARTISTS SHINE ON OTT: WEB SERIES “SARIKA” SET TO RELEASE SOON TWO LINKED TO CROSS-BORDER TERROR MODULE HELD WITH TWO HAND GRENADES IN AMRITSAR CHEEMA FLAGS OFF 5 NEW SUPER INTEGRAL VOLVO COACHES ENROUTE DELHI AIRPORT SAPLINGS PLANTED IN ABOHAR SUB DIVISION ADMINISTRATIVE COMPLEX RAJASTHANI POET KAILASHDAN KAVIYA HONORED WITH 'SRIJAN SAHITYA SAMMAN' RD BURMAN FANS CLUB’S MUSIC MEET BECOMES A MEMORABLE EVENING SRI GANGANAGAR FACES IRRIGATION CRISIS: SEVERE WATER SHORTAGE IN GANG CANAL CYBER POLICE NABS AN EXTORTIONIST ARRESTED FOR BLACK-MAILING INNOCENT GIRL THROUGH SOCIAL MEDIA PLATFORMS  WARRING QUESTIONS SAINI ON SYL, CHANDIGARH TRANSFER
Chandigarh Trending

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण: मुख्यमंत्री नायब सैनी

मुख्यमंत्री नायब सैनी अग्र समाज के 5143वें स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल, देश की आजादी से लेकर आर्थिक मजबूती तक अग्र समाज अग्रिम पंक्ति में रहा, हरियाणा सरकार महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं का कर रही अनुसरण: मुख्यमंत्री नायब सैनी

फेस2न्यूज /चंडीगढ़ 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण रहा है। महाराजा अग्रसेन ने अपने जीवन में समाज को नई दिशा प्रदान की है। मुख्यमंत्री रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित सर्कस ग्राउंड में अखिल भारतीय अग्रवाल मैत्री संघ द्वारा आयोजित अग्र समाज स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल समेत उत्तर भारत के राज्यों से आए हुए अग्र समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कार्यक्रम के आयोजक प्रदीप गोयल की शानदार आयोजन के लिए प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री नायब सैनी कहा कि महाराजा अग्रसेन की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक व प्रेरणादायी हैं। अग्र समाज के लोगों का बुद्धिमता व कौशल के क्षेत्र में कोई मुकाबला नहीं है। यह महाराजा अग्रसेन का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि देश में आजादी के आंदोलन में अग्र समाज की भूमिका अहम रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्रवाल समाज ने हर दौर में राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखा है। देश को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने में अग्र समाज के लोग हमेशा प्रथम पंक्ति में खड़े रहे हैं।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया, एक ईंट के सिद्धांत से समाज को आत्मनिर्भता तथा सहयोग का मार्ग दिखाया है। महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चलते हुए केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांत पर काम कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई स्टार्टअप तथा आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं ने व्यापारी वर्ग को नए अवसर व नई पहचान प्रदान की है।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने भी विकसित हरियाणा 2047 को आधार बनाकर अपना विजन डाक्यूमेंट जारी किया है। नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ फूयूचर का गठन किया गया है। हरियाणा राज्य की स्टार्टअप नीति लागू की है। इससे नई स्टरार्टप संस्कृति विकसित हुई है। हरियाणा आज देश के चौथे बड़े राज्य के रूप में खड़ा हुआ है। निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए 2000 करोड़ का फंडस ऑफ फंड बनाया गया है। इसके लिए समर्पित एमएसएमई निदेशालय की स्थापना की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 48 एमएसएमई कलस्टरों में 170 करोड़ की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। हरियाणा में 48 विभागों में 1100 से अधिक गैर जरूरी नियमों को समाप्त किया है, जिससे व्यापारी वर्ग को राहत मिली है।

इस अवसर पर बोलते हुए स्वामी संपूर्णानंद महाराज ने कहा कि अगर कहीं दान पुण्य और धर्म जीवित है तो केवल अग्र समाज के कारण है। लेकिन आज यहां भी कुरीतियां आ गई हैं। अग्र समाज का इतिहास भी गैरवशाली था भविष्य भी महान है। इसलिए अग्र समाज के लोग बच्चों को अच्छे संस्कार दें।

पंजाब में सत्ता नहीं सेवा का अवसर दें: नायब सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राजधानी चंडीगढ़ में एक बार फिर से पंजाब सरकार को घेरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब देश की शौर्य, समृद्धि की भूमि रहा है। पंजाब नंबर एक का राज्य रहा है। राजनीतिक इच्छा शक्ति के कारण पंजाब को इसका खामियाजा भुगताना पड़ा है। गलत नीतियां, अव्यवस्था के कारण व्यापार, उद्योग और पंजाब के युवाओं को नुकसान झेलना पड़ा है। भाजपा की राजनीति राष्ट्रवाद व सुशासन पर आधारित है। हरियाणा में डबल इंजन सरकार ने कई योजनाओं पर काम किया है। पश्चिम बंगाल, असम के चुनाव परिणामों ने केंद्र सरकार की नीतियों पर मोहर लगाई है। पंजाब के लोगों को अब बयानबाजी नहीं परिणाम, वादे नहीं काम, राजनीति नहीं विकास चाहिए। पंजाब में भी व्यापारियों व उद्यमियों के लिए वहीं विकास दृष्टि लेकर आना चाहते हैं जो हरियाणा व अन्य राज्यों में लेकर आए हैं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनों से अपील की कि वह सुशासन के लिए पंजाब की धरती पर भी कमल खिलाने का संकल्प लें

अपने घरों व कार्यालयों में लगाएं भगवान अग्रसेन की तस्वीर: असीम गोयल

हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं कार्यक्रम आयोजक असीम गोयल नन्यौला ने उत्तरी भारत के राज्यों से पहुंचे अग्र समाज के लोगों से आहवान किया कि वह आज इस आयोजन से यह प्रण लेकर जाएं कि आज के बाद महाराजा अग्रसेन नहीं बल्कि भगवान अग्रसेन कहेंगे। उन्होंने कहा कि अग्र समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने घरों तथा दफ्तरों व प्रतिष्ठानों में भगवान अग्रसेन की प्रतिमा, तस्वीर जरूर लगाए। उन्होंने बच्चों को अपना इतिहास बताने की अपील करते हुए कहा कि जब भी अवसर मिले बच्चों को एक बार अग्रोहा धाम लेकर जरूर जाएं।
असीम गोयल ने अग्र समाज के अग्रणी लोगों से अपील की कि जिनके पास कोई बेटी नहीं है और वह सुविधा संपन्न हैं तो वह अपने जीवन में कम से कम एक बेटी की शादी जरूर करें। मुख्यमंत्री नायब सैनी को मुस्कान मैन की संज्ञा देते हुए असीम गोयल ने कहा कि अगले साल 30 मई को जयपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, वहां भी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी उपस्थित होंगे।

महाराजा अग्रसेन के जीवन का दृष्टिकोण दिखाता है सही मार्ग: विजय शंकर मेहता

हनुमान परिवार उज्जैन के संस्थापक पंडित विजय शंकर मेहता ने महाराजा अग्रसेन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक जीवन में महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों (जैसे- अहिंसा, समाज कल्याण, और समानता) को अपनाने की बेहद जरूरत है। महाराजा अग्रसेन का जीवन हमें सिखाता है कि जो भी व्यक्ति समाज में कुछ अर्जित करता है, उसे समाज और राष्ट्र के हित में जरूर बांटना चाहिए।

उन्होंने मूक पशुओं की बलि रोकने का ऐतिहासिक कदम उठाया, जो करुणा का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य को जीवन में अपनों से ही युद्ध (वैचारिक या अन्य) करना पड़े, तो महाराजा अग्रसेन के जीवन का दृष्टिकोण हमें सही मार्ग दिखाता है। महाराजा अग्रसेन के जीवन पर पांच महाशक्तियों (श्री राम, श्री कृष्ण, शिव-पार्वती, हनुमान और माता लक्ष्मी) का गहरा प्रभाव है। उन्होंने कहा कि महाभारत के युद्ध में पांडवों को विजय दिलवाने में महाराजा अग्रसेन की भूमिका अहम रही है।

यह रहे उपस्थित:
अग्र समाज के स्थापना दिवस समारोह में श्री श्री 108 तपोनिष्ट अग्निहोत्री संपूर्णानंद ब्रह्मचारी, प्रदीप गोयल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष आनंद सिंघला, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, जगमोहन गर्ग, प्रदीप बंसल, पंचकूला के मेयर श्याम लाल बंसल, चंडीगढ़ के पूर्व मेयर अनूप गुप्ता, तेजेंद्र गुप्ता (टोनी), विश्व हिंदू पषिद के राष्ट्रीय संयोजक सुरेश जैन, नवीन गर्ग, दिल्ली के प्रतिनिधि नरेश ऐरन, सुनील मित्तल, पंजाब के अनुज अग्रवाल समेत कई गणामन्य मौजूद थे।