Monday, 13 July 2026
Breaking News
नीट पेपर लीक से लाखों युवाओं के सपने हुए चकनाचूरः मुख्यमंत्री गढ़वाल महिला विकास संगठन चंडीगढ़ द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित सिंगिंग सोल’स द्वारा संगीतमय कार्यक्रम मेमरीज़ ऑफ रफ़ी साहेब आयोजित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ श्री णमोकार महामंत्र पाठ एवं श्री भक्तामर दीपार्चना पीर मुच्छल्ला में एल'मोरा ज्वेलर्स ने खोला का आधुनिक शोरूम  भारतीय जीवन बीमा निगम की दो दिवसीय नॉर्थ ज़ोन बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता 15 जुलाई से पूर्व राज्यपाल के बरनाला निवास पर हुई पंजाबी फिल्म "सतलुज" की स्क्रीनिंग श्री महावीर मन्दिर मुनि सभा ने गुलाब चंद कटारिया को श्री 108 मुनि गौरवानन्द गिरि जी महाराज की 39वीं पुण्य बरसी समारोह का निमंत्रण दिया हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट एकेडमी ने अपने 2 लीग मैच आसानी से जीते ताइक्वांडो चैंपियनशिप: आयशा कौर ने जीता सिल्वर मेडल, कोच सीमा को मिली बेस्ट टीम ट्रॉफी
चंडीगढ़ Trending

इन्साफ को दर दर भटक रहा राजकुमार जांगड़ा का परिवार, गिरफ्तारी पर उठे सवाल

Read in:Hindi

सिरसा के नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र का मामला

फेस2न्यूज /चंडीगढ़

नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र में दर्ज एफआईआर नंबर 259 को लेकर परिवार दर दर भटक रहा है, थाना प्रभारी से लेकर मुख्यमंत्री तक परिवार ने न्याय की गुहार लगाई, परंतु इन्सापफ नहीं मिला.

परिवार के अनुसार 19 दिसंबर 2025 की घटना के बाद राजकुमार को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन नामजद अन्य आरोपियों के खिलाफ अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि जांच के दौरान तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और निष्पक्षता नहीं बरती गई।

23 जनवरी 2026 को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैणी से मुलाकात के बाद एक आरोपी की गिरफ्तारी तो हुई, लेकिन अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अभी भी अधूरी बताई जा रही है। परिवार का दावा है कि राजकुमार को गंभीर चोटें आईं और उनके इलाज को लेकर चिंता बनी हुई है।

मंडी आदमपुर निवासी शांति देवी ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे राजकुमार जांगड़ा को झूठे मुकदमे में फंसाया गया है, जबकि वास्तविक आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं।

(SUBHEAD)मामले को सार्वजनिक करने के लिए पीड़ित पक्ष ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस वार्ता के दौरान पीड़ित राजकुमार जांगड़ा के बेटे कुलदीप व कृष्ण कुमार, रविंद्र जांगू तथा अमरजीत मौजूद रहे। परिवार का कहना है कि वे चार बार मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें पूर्ण न्याय नहीं मिला।

परिजनों ने कथित झूठी एफआईआर रद्द करने तथा वास्तविक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की अपील की है। फिलहाल पुलिस प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या निष्पक्ष जांच होगी या विवाद और गहराएगा।