फेस2न्यूज पंचकूला /जीरकपुर
पीर मुच्छल्ला स्थित एससीओ-3, सेक्टर-20 के समीप एल’मोरा ज्वेलर्स का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, परिवारजनों तथा बड़ी संख्या में ग्राहकों ने पहुंचकर नए शोरूम की शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं।
शोरूम में सोने, चांदी, डायमंड एवं आधुनिक डिजाइनों के आकर्षक आभूषणों की विशेष रेंज ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही सिल्वर के आकर्षक फर्नीचर, ट्रेडिशनल एवं मॉडर्न ज्वेलरी की विशेष गैलरी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राहकों ने नई कलेक्शन की सराहना करते हुए खरीदारी भी की।
संचालकों ने बताया कि एल’मोरा ज्वेलर्स का उद्देश्य ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता, शुद्धता, विश्वसनीयता, आधुनिक डिजाइनों और किफायती मेकिंग चार्ज के साथ बेहतरीन सेवा उपलब्ध कराना है, ताकि हर वर्ग के ग्राहक अपनी पसंद के आभूषण उचित मूल्य पर खरीद सके।
कार्यक्रम का संचालन दीपक पंडित आचार्य एवं शिव कोटी ने किया। इस अवसर पर संचालक माणिक जैन, रजनीश जैन, सनी जैन, विषु जैन एवं यतिन जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ग्राहकों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और भविष्य में भी उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं बेहतर सेवाओं के साथ इस विश्वास को कायम रखा जाएगा।
समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने एल’मोरा ज्वेलर्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नए प्रतिष्ठान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रीती अरोडा ने तंबोला खेल के लिए वाहवाही लूटी, साथ ही महिलाओं और बच्चों के लिए गेम्ज का भी आयोजन किया.
Life Style
Trending
पीर मुच्छल्ला में एल’मोरा ज्वेलर्स ने खोला का आधुनिक शोरूम