Friday, 23 October 2026
Breaking News
अजय कुमार हत्याकांड: विधानसभा के बाहर लगातार दूसरे दिन परिवार के साथ धरने में शामिल हुए सुनील जाखड़ अजय हत्याकांड: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी को निष्पक्ष जांच व कार्रवाई के निर्देश पी एम राहत योजना - सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए एक वरदान। वाल्मीकि समाज ने अबोहर में निकाला रोष मार्च, सीएम का पुतला फूंका श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वृंदावन को बताया श्रीजी की दिव्य रचना भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
जीवन शैली Trending

“विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब

फेस2न्यूज चंडीगढ़

सावन की मस्ती, पंजाबी संस्कृति की महक और तीज के पारंपरिक रंगों से सजा “विरसा पंजाब दा – तीज सेलिब्रेशन 2026” होटल एआर प्लाजा, मनीमाजरा में धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप एवं प्रीती अरोड़ा एंटरटेनमेंट्स की ओर से आयोजक प्रीती अरोड़ा के नेतृत्व में किया गया।
समारोह में महिलाओं ने पंजाबी संस्कृति और विरासत की खूबसूरत झलक पेश करते हुए पारंपरिक परिधानों, लोकगीतों, नृत्य और तीज की परंपराओं से माहौल को पूरी तरह सावन के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में झूले, पंजाबी गीत-संगीत, नृत्य, पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता और स्वादिष्ट व्यंजनों ने समारोह की रौनक को कई गुना बढ़ा दिया।
समारोह की मुख्य अतिथि जगजीत कौर काहलों रहीं। वहीं वीआईपी विशेष अतिथि संगीता कागड़ा धर्मपत्नी रिंकू लुबाना, राजबीर सिंह भारतीया, सुभाष धीमान, तिलक एवंएक्सडिवाइन सोहेल सर ने विशेष रूप से शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

विशेष अतिथियों में रमेश गिल्होत्रा, रेनू कक्कड़, उषा यादव, अनिकेत, सना एवं डॉ. पूनम, भूपिंदर कौर, नीरज ठाकुर, अरुषी और कोमल शामिल रहे। वहीं डॉ. रानी एवं योगिंदर अग्रवाल ने अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की।

तीज क्वीन प्रतियोगिता में सना का जलवा

तीज क्वीन प्रतियोगिता समारोह का मुख्य आकर्षण रही। प्रतिभागियों ने अपनी पारंपरिक पंजाबी पोशाक, आत्मविश्वास, खूबसूरत अंदाज और पंजाबी संस्कृति से जुड़े रंगों के साथ सभी का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन जूरी सदस्य महक बावा, रितु सिंह और सपना ने किया।

हरियाली तीज प्रतियोगिता के परिणाम: प्रथम स्थान — सना, द्वितीय स्थान — माही, तृतीय स्थान — शिल्पा

इसके अलावा समारोह में पूर्वा ने “मिस तीज” का ताज अपने नाम किया जबकि मीनू खुल्लर को “मिसेज स्टार” के खिताब से नवाजा गया। सुंदर डेकोरेशन के लिए नैन प्रिया को सम्मानित किया गया।

विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान पंजाबी लोक संगीत और डांस ने खूब समां बांधा और महिलाओं ने सावन के झूलों व पारंपरिक गीतों का जमकर आनंद लिया। पूरे आयोजन में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इसे यादगार बना दिया।

आयोजक प्रीती अरोड़ा ने कहा कि “विरसा पंजाब दा” का उद्देश्य पंजाबी संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का खूबसूरत माध्यम हैं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, जूरी सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
समारोह का समापन सावन के रंग, पंजाबी संस्कृति की खुशबू, गीत-संगीत और विजेताओं की खुशी के साथ हुआ। “विरसा पंजाब दा” का यह तीज समारोह लंबे समय तक सभी के लिए एक खूबसूरत और यादगार अनुभव बना रहा।

0 Comments