Saturday, 25 April 2026
Breaking News
डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने का विरोध   वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता
चंडीगढ़ Trending

वनवासी कल्याण आश्रम पंजाब , चंडीगढ़ ने मनाया पर्यावरण दिवस

Read in:Hindi

(MOREPIC1) (MOREPIC2) फेस2न्यूज/ चंडीगढ़

वनवासी कल्याण आश्रम पंजाब, चंडीगढ़ महानगर की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, जिसमें प्रांत व महानगर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

चंडीगढ़ के वरिष्ठ एडवोकेट व वनवासी कल्याण आश्रम पंजाब के उपाध्यक्ष जगदीश मनचंदा मुख्य अतिथि ने पनेर का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद महानगर के पालक गिरधारी लाल ने औषधीय पौधे लगाए। प्रांत समिति के सदस्य अनिल शर्मा चंडीगढ़ अध्यक्ष संदीप कंसल, महिला प्रमुख सरगुन अरोड़ा ने पौधे लगाये ।

इस मौके पर श्री मनचंदा ने पर्यावरण दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत में वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, वनों की कटाई और जलवायु परिवर्तन जैसे पर्यावरणीय मुद्दे पर्यावरण के मुद्दे हैं। पर्यावरण और उसके संरक्षण के उपाय महत्वपूर्ण हैं।

(SUBHEAD)इस अवसर पर महानगर की महिला प्रमुख सरगुन अरोड़ा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस जो इस वर्ष की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण” को मात दें' के साथ मनाया गया, एक महत्वपूर्ण संदेश देता है। वनवासी कल्याण आश्रम चंडीगढ़ द्वारा “सिंगल यूज़ प्लास्टिक” के खिलाफ पूरे वर्ष अभियान चलाया जाएगा और प्रकृति तथा पर्यावरण के प्रति त्याग और जागरूकता को प्रेरित किया जाएगा।

वनवासी कल्याण आश्रम चंडीगढ़ महानगर के साथ नए कार्यकर्ता भी जुड़े हैं। महिला वर्ग से मीनाक्षी सामाजिक कार्यकर्ता, प्रिया योग, अंजु राठी सामाजिक कार्यकर्ता, प्रिया योग से मनिका खिलाड़ी, युवा वर्ग से आकाश वालिया, जो कोच व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं — इन्होंने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। डॉ. हरजिंदर कौर ने इस कार्यक्रम का प्रबंध किया। हरजिंदर कौर जी ने मुख्य अतिथि व पालक को पौधे देकर सम्मानित किया ।