Tuesday, 23 June 2026
Breaking News
रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र दूसरा 'स्वर्गीय रतन लाल कटारिया मेमोरियल नॉर्थ ज़ोन अंडर-14 कंबाइंड बॉयज़ एंड गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट' 24 जून से पंजाब के किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए सिर्फ जागरूकता नहीं, बल्कि उन्हें सही समय पर प्रेरित करने की जरूरत: सीईईडब्ल्यू रिपोर्ट शरीर को सुखी कैसे रखें : डॉक्टर सुखराज सिंह
चंडीगढ़ Trending

प्रोजेक्ट “आस” के तहत जंड वाला भीमे शाह में आउटरीच ड्रग्स जागरूकता कैंप का आयोजन

Read in:Hindi

फाजिल्का/अबोहर/राज सदोष

प्रोजेक्ट 'आस' के तहत गांव जंड वाला भीमे शाह में एक आउटरीच ड्रग्स अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप की अध्यक्षता डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू एवं एसएसपी गुरमीत सिंह ने की।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू ने कहा कि एक ओर जहां सरकार द्वारा पुलिस के माध्यम से नशे की सप्लाई चेन को तोड़ा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर समाज में नशे की मांग को कम करना और नशा पीड़ितों के इलाज पर ध्यान देना भी आवश्यक है।

एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि प्रोजेक्ट आस का मुख्य उद्देश्य नशा पीड़ितों को इलाज के लिए प्रेरित कर उन्हें स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुँचाना है। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी। ऐसे लोगों को जेल भेजा जा रहा है, उनकी संपत्तियाँ जब्त की जा रही हैं और अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं।

इससे पहले डीएसपी जतिंदर सिंह ने कहा कि सामाजिक प्रयासों से ही हम नशे की बीमारी पर जल्द रोक लगा सकते हैं और अपने पंजाब को नशामुक्त बना सकते हैं। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधक हरपाल सिंह चावला, गांववासी बलजीत सिंह, सांझ सेवा से बलदेव सिंह ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में एसडीएम वीरपाल कौर, जोन इंचार्ज मनजिंदर सिंह साजन खेड़ा उपस्थित रहे।