Friday, 21 August 2026
Breaking News
हरियाणा में 6 आईएएस, 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय सेक्टर 50 पुस्तकालय अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित चंदन गुप्ता बनीं तीज क्वीन:  हरियाली तीज उत्सव में नारीशक्ति और परंपरा का दिखा संगम जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा
हरियाणा Trending

हरियाणा में 6 आईएएस, 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 6 आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

आईएएस अधिकारियों में, श्री विजय सिंह दहिया, जो वर्तमान में स्कूल शिक्षा, पशुपालन एवं डेयरी तथा खेल विभाग के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं, को स्कूल शिक्षा, पशुपालन एवं डेयरी तथा नागरिक उड्डयन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।

श्रीमती अमनीत पी. कुमार, जो वर्तमान में भविष्य विभाग तथा विदेश सहयोग विभाग की प्रधान सचिव हैं, को खेल विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

श्री राजीव रत्तन, जो वर्तमान में कार्मिक, प्रशिक्षण एवं संसदीय कार्य विभाग के सचिव, निदेशक प्रशिक्षण (पदेन), सतर्कता विभाग के जांच अधिकारी तथा आपूर्ति एवं निपटान विभाग के महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं, को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

श्रीमती शरणदीप कौर बराड़, को केन्द्र सरकार से वापस लौटने के बाद हरियाणा राज्य भंडारण निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

श्री मुनीष शर्मा, जो वर्तमान में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी के सचिव हैं, को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला में प्रशासक (मुख्यालय) नियुक्त किया गया है।

श्री दीपक बाबूलाल करवा, जो वर्तमान में भिवानी एवं चरखी दादरी में अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

एचसीएस अधिकारियों में, वर्तमान में नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा कर रही सुश्री ममता को अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) तथा हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

श्रीमती मीनाक्षी राज, जो वर्तमान में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला की सचिव तथा निगरानी एवं समन्वय प्रकोष्ठ में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं और समाधान प्रकोष्ठ का कार्य देख रही हैं, को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की संयुक्त सचिव तथा निगरानी एवं समन्वय प्रकोष्ठ की संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वे समाधान प्रकोष्ठ का कार्य भी देखेंगी। इसके अतिरिक्त, उन्हें भू-चकबंदी एवं भू-अभिलेख विभाग की अतिरिक्त निदेशक भी नियुक्त किया गया है।

श्री वीरेन्द्र चैधरी, जो वर्तमान में कुरुक्षेत्र के अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी हैं, को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

वर्तमान में नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे श्री दीपक कुमार, को आयुष विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।

श्री जीतेंद्र जोशी, जो वर्तमान में मौलिक शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) हैं, को उच्च शिक्षा विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा उप सचिव लगाया गया है।

श्री दर्शन यादव, जो वर्तमान में मानेसर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) हैं, को नगर निगम, मानेसर का संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।

श्री जय प्रकाश, जो वर्तमान में अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं, को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में संयुक्त आवासीय आयुक्त नियुक्त किया गया है।

श्री गुलजार मलिक, जो वर्तमान में जींद सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक हैं, को कैथल जिला परिषद तथा डीआरडीए का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

श्री नीरज शर्मा, जो वर्तमान में उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) व उप सचिव तथा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सचिव (कानूनी) हैं, को मौलिक शिक्षा विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का सचिव (कानूनी) नियुक्त किया गया है।

श्री लोकेश, जो वर्तमान में मानेसर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त हैं, को मानेसर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है ।