Tuesday, 25 August 2026
Breaking News
काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी कंगाल हो गया बलटाना का इंडस बैंक! छोटी छोटी खुशियां ही जीवन हैं मेरा हरियाणा कप के लिए पहला ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट पलवल में 10 अक्टूबर से सुखना झील पर पर्यावरण जागरूकता रैली गौड़िया मठ में भगवान राधा माधव जी की छह दिवसीय झूलन यात्रा का शुभारंभ
चंडीगढ़ Trending

भारतीय स्टेट बैंक ने फाइव स्टार ट्रैवल्स और श्री शिव महासंघ चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चंडीगढ़ 

भारतीय स्टेट बैंक प्लेटिनम जुबली समारोह के अवसर पर, भारतीय स्टेट बैंक ने फाइव स्टार ट्रैवल्स और श्री शिव महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट की सहयोग से 18 जून 2025 को चंडीगढ़ के सेक्टर-30सी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

इस अवसर पर, 62 लोगों ने रक्तदान करके सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पूरा किया। श्री काजल कुमार भौमिक, उप महाप्रबंधक एवं मंडल विकास अधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक, स्थानीय प्रधान कार्यालय चंडीगढ़ ने शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं की सराहना की और उन्हें प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। श्री काजल कुमार भौमिक ने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद किया और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह से सेवा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

पीजीआई के चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ की टीम ने धैर्यपूर्वक परीक्षण करके रक्तदान की व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालन किया ।