Tuesday, 25 August 2026
Breaking News
काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी कंगाल हो गया बलटाना का इंडस बैंक! छोटी छोटी खुशियां ही जीवन हैं मेरा हरियाणा कप के लिए पहला ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट पलवल में 10 अक्टूबर से सुखना झील पर पर्यावरण जागरूकता रैली गौड़िया मठ में भगवान राधा माधव जी की छह दिवसीय झूलन यात्रा का शुभारंभ
चंडीगढ़ Trending

विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

Read in:Hindi

(MOREPIC2)(MOREPIC3)फेस2न्यूज / चंडीगढ़

वुमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी, सेक्टर 45डी, चंडीगढ़ ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा (सैनी गुरुद्वारा) सेक्टर 45 बुडैल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। संस्था की फाउंडर व प्रेसिडेंट पूजा बख्शी ने कहा इस प्रतियोगिता का थीम, वर्ल्ड एनवायरमेंट् डे के थीम “एण्ड प्लास्टिक पॉल्यूशन ” पर था। अर्थात प्लास्टिक पौलूशन को समाप्त करें। जैसे प्लास्टिक के थैलों बॉटल्स का उपयोग बंद करें, जिसका उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना था।

प्लास्टिक पर्यावरण को प्रदूषित करता हैं और जल संचयन को प्रभावित करता हैं। आइए हम सभी मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करें और प्लास्टिक के का उपयोग बंद करें।

संस्था के द्वारा बच्चों को ड्राइंग किट और स्टडी मेटिरियल उपलब्ध करवाया गया। साथ ही फलों और बिस्किट्स का वितरण रिफ्रेशमेंट के तौर पर कर संदेश भी दिया गया कि प्राकृतिक भोजन भी पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है।

इस अवसर पर चीफ गेस्ट समाज सेवी राकेश कुमार गुप्ता, सुमन लता, गणमान्य व्यक्ति नरेश कोहली, वरिंदर पापला, गुरुद्वरा सिंह सभा सैनी गुरु द्वारा के सदस्य गुरतेज सिंह, बूटा सिंह, ज्ञान सिंह, मोनी सिंह, गुरपेज सिंह,गौतम धीमान और संस्था के सदस्य पूजा बक्शी प्रधान, गुरदीप कौर सेक्रेटरी, ओ पी पुष्पाकर एडवाइजर , वरिंदर पापला, मीणा, सुमन, अंकिता, ऋतु,और वालंटियर दामिनी, अनुष्का, करिश्मा, वंशिका उपस्थित रहे।

प्रतियोगी पायल, आराध्य, खुशी, समय, व दिया विजेता घोषित किये गए और प्राइज दिए गए ।आखिरद में यह संदेश दिया गया कि आइए हम सभी मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करें और प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करें।