Sunday, 27 September 2026
Breaking News
*नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया
चर्चा Trending

श्री हनुमंत कथा के लिए पासेज अथवा प्रवेश हेतु कोई शुल्क नहीं रखा : मुकेश सिंगला

Read in:Hindi

कलश यात्रा में शामिल होने वाली महिलाओं को कलश, नारियल और चुन्नी भी आयोजक संस्था बिल्कुल निशुल्क प्रदान करेगी

फेस2न्यूज/पंचकूला 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी के सौजन्य से सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रख्यात कथावाचक पं. धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा पंचकूला के शालीमार दशहरा ग्राउंड में 26 मई से होने जा रही श्री हनुमंत कथा के लिए पासेज अथवा प्रवेश हेतु कोई शुल्क नहीं रखा गया है।

इसके अलावा कलश यात्रा में शामिल होने वाली महिलाओं को कलश, नारियल और चुन्नी भी आयोजक संस्था बिल्कुल निशुल्क प्रदान करेगी। इस सामग्री के लिए भी कोई शुल्क नहीं रखा गया है।

 स्पष्टीकरण देते हुए समाजसेवी मुकेश सिंगला ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा बेबुनियाद अफवाहें फैलाई जा रहीं हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि ऐसी अफवाहों से गुमराह ना हों।