Thursday, 12 November 2026
Breaking News
4 नवंबर को सजेगा बाबा खाटू श्याम जी का भव्य दरबार पंचकूला में 15 नवंबर को होगा श्री कृष्ण कृपा धाम का भव्य शिलान्यास समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रखेंगे आधारशिला हरियाणा के कर्मचारियों और सफाई कर्मियों को दी ऐतिहासिक सौगात चड्ढा क्रिएटिव आर्ट्स 13 नवंबर को जीरकपुर में कराएगा मेगा सिंगिंग इवेंट हमारे लिए तो 57 ही 97 है पराली प्रबंधन: सरकार निकाले सरल मार्ग, शोध और वैकल्पिक हल करेगा गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन: कृष्ण राज अरुण अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर किसान कल करेंगे चक्का जाम ओआरसी सैनिक एकेडमी ढकोली में भाई दूज का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया
हरियाणा Trending

पंचकूला में 15 नवंबर को होगा श्री कृष्ण कृपा धाम का भव्य शिलान्यास समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रखेंगे आधारशिला

पंचकूला : श्री कृष्ण कृपा परिवार पंचकूला ट्रस्ट द्वारा रविवार, 15 नवंबर 2026 को सेक्टर-27, पंचकूला में हर्बल पार्क के सामने श्री कृष्ण कृपा धाम का भव्य शिलान्यास समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और धाम की आधारशिला रखेंगे।

यह भव्य धार्मिक आयोजन परम पूज्य गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के पावन सान्निध्य एवं आशीर्वाद में संपन्न होगा। समारोह में श्री श्री 108 स्वामी संपूर्णानंद जी महाराज तथा पूज्य साध्वी डॉ. अमृता दीदी का भी पावन सान्निध्य प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्ण बेदी, गौरव गौतम, राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा तथा कालका की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथियों में पंचकूला के महापौर श्याम लाल बंसल, मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, भोपाल खदरी, ओम प्रकाश देवी नगर, श्रीमती बंतो कटारिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल तथा श्रीमती उपिंदर आहूजा ललिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि श्री कृष्ण कृपा धाम की स्थापना का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेश एवं श्रीमद्भगवद्गीता के ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाना है। यह धाम धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ सत्संग, सेवा, सुमिरन, योग, ध्यान और आध्यात्मिक जागरूकता का प्रमुख केंद्र बनेगा। इसके माध्यम से युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का विशेष प्रयास किया जाएगा।

समारोह के दौरान गीता यज्ञ, योग ध्यान, गीता पाठ, गीता सत्संग और भजन संध्या सहित विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी रहेगी।

ट्रस्ट की ओर से पंचकूला, चंडीगढ़, मोहाली एवं आसपास के क्षेत्रों के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की गई है कि वे परिवार सहित समारोह में पहुंचकर इस ऐतिहासिक धार्मिक अवसर के साक्षी बनें तथा संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त करें।

कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 15 नवंबर 2026 को प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक सेक्टर-27, पंचकूला (हर्बल पार्क के सामने) किया जाएगा।

0 Comments