Sunday, 15 November 2026
Breaking News
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ दो दिवसीय बाल शिविर का उत्साहपूर्ण समापन नाटक “मर्द हूँ ना” का मंचन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेकंड संत गुरु रविदास गर्ल्स अंडर-19 कैश प्राइज़ वॉलीबॉल टूर्नामेंट का पोस्टर किया रिलीज़ वार्ड पीस मिशन ट्रस्ट ने मनाया बाल दिवस धरने-प्रदर्शन निर्धारित स्थलों पर हों, व्यापार और आजीविका की कीमत पर नहीं : हरीश गर्ग भारत विकास परिषद मानव सेवा और राष्ट्रीयता की भावना का जीवंत उदाहरण : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जीसीसीबीए-50 के वाडा क्लब ने किया कॉलेज छात्रावासों में नशा जागरूकता सत्र का आयोजन गधे किताबें नहीं पढ़ते..... 4 नवंबर को सजेगा बाबा खाटू श्याम जी का भव्य दरबार
हिमाचल Trending

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ

शिमला : नई दिल्ली में आयोजित किए जा रहे भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में आज प्रधान आवासीय आयुक्त अजय यादव ने हिमाचल प्रदेश पवेलियन का शुभारंभ किया।

हिमाचल प्रदेश पवेलियन में कुल 15 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पादों तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित प्राकृतिक एवं स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

इस पवेलियन में भुट्टिको कुल्लू, हिम इरा, हिमाचल प्रदेश हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट्स तथा नूरपुर सिल्क मिल्स सहित कई प्रमुख संस्थान एवं उद्यम भाग ले रहे हैं। भुट्टिको कुल्लू और हिमाचल प्रदेश हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट्स द्वारा प्रदेश के स्थानीय बुनकरों एवं कारीगरों की पारंपरिक कला एवं शिल्पकला को प्रदर्शित किया जा रहा है, जबकि नूरपुर सिल्क मिल्स द्वारा रेशम से निर्मित आकर्षक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त हिम इरा के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को अपने स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन का अवसर मिल रहा है।

हिमाचल प्रदेश के लगभग सभी जिलों से आए कारीगर एवं उद्यमी इस मेले में भाग लेकर अपने स्थानीय एवं पारंपरिक उत्पादों को प्रदर्शित कर रहे हैं। इन उत्पादों में प्रदेश की कला, संस्कृति, परंपरा और स्थानीय हुनर की झलक देखने को मिल रही है।

पवेलियन में आने वाले आगंतुकों के बीच प्राकृतिक, पर्यावरण के अनुकूल एवं स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। हिली बास्केट एवं गुलाब शॉल्स इंडस्ट्री द्वारा भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। ये उत्पाद भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उपयोगी, टिकाऊ एवं नवाचार आधारित उत्पादों की संभावनाओं को प्रदर्शित कर रहे हैं।

इस आयोजन के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों एवं छोटे उद्यमियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार और व्यापक बाजार उपलब्ध करवाने का महत्वपूर्ण अवसर मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2026 का आयोजन 14 नवंबर से 27 नवंबर, 2026 तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में किया जा रहा है।

0 Comments