Monday, 16 November 2026
Breaking News
जीरकपुर में वंचित बच्चों के साथ मनाया गया बाल दिवस भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ दो दिवसीय बाल शिविर का उत्साहपूर्ण समापन नाटक “मर्द हूँ ना” का मंचन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेकंड संत गुरु रविदास गर्ल्स अंडर-19 कैश प्राइज़ वॉलीबॉल टूर्नामेंट का पोस्टर किया रिलीज़ वार्ड पीस मिशन ट्रस्ट ने मनाया बाल दिवस धरने-प्रदर्शन निर्धारित स्थलों पर हों, व्यापार और आजीविका की कीमत पर नहीं : हरीश गर्ग भारत विकास परिषद मानव सेवा और राष्ट्रीयता की भावना का जीवंत उदाहरण : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जीसीसीबीए-50 के वाडा क्लब ने किया कॉलेज छात्रावासों में नशा जागरूकता सत्र का आयोजन गधे किताबें नहीं पढ़ते.....
पंजाब Trending

जीरकपुर में वंचित बच्चों के साथ मनाया गया बाल दिवस

दीपक सिंह /जीरकपुर

ऑर्बिट सिग्नेचर वॉक, जीरकपुर में वंचित बच्चों के साथ बाल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन इन्फिनिटी मेलोडीज़ ने किया था।

इस अवसर पर क्विज मास्टर किशोर कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गौरतलब है कि किशोर शर्मा ट्राई सिटी में क्विज मास्टर के नाम से मशहूर हैं, ने इस कार्यक्रम के संदर्भ में बताया कि यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा, बच्चे तो बच्चे ही होते हैं और उन्हें भगवान का रूप कहा जाता है पर जब वह वंचित बच्चों के बारे में सोचते हैं तो उन्हें लगता है कि भगवान के इस रूप को भी हर तरह से अपना बचपन जीने का अधिकार है और जितनी संभव हो पाए उतना वह अपना समर्थन और सहायता इन बच्चों को प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों से भारत के इतिहास व वर्तमान के संबंध मे प्रश्न पूछे गए और सही उत्तर पर विशेष पुरस्कार दिए गए। बच्चों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुप्रिया सेनगुप्ता ने कुशलतापूर्वक किया। सभी बच्चों ने इस उत्सव का खूब आनंद लिया।

0 Comments