चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ कांग्रेस की महिला जॉइंट सेक्रेटरी सोनिया जैसवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की को भेजे अपने त्यागपत्र में व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पद की जिम्मेदारियों को आगे जारी रखने में असमर्थता जताई है।
सोनिया जैसवाल ने अपने इस्तीफे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में उन्हें जो सम्मान, सहयोग और समर्थन मिला, उसके लिए वह सदैव आभारी रहेंगी।