Friday, 16 October 2026
Breaking News
साईं मंदिर में बाबा के महासमाधि दिवस पर भक्तजनों ने स्वयं कराया बाबा को मंगल स्नान चण्डीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्ज यूनियन ने विशाल गेट रैली करके चुनावी बिगुल बजाया श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन 16 अक्टूबर से भगवान श्री वाल्मीकि जी की पावन ज्योति का राम दरबार में भव्य स्वागत कानूनी साक्षरता और हमारा संविधान: एक सशक्त और अपराध-मुक्त भारत की नींव जीएमएसएसएस-15 के छात्र लक्ष्य ने एथलेटिक्स में जीते 3 स्वर्ण पदक टाइमलेस मेलोडीज़ स्वर्णिम युग के पुराने गीतों का संगीतमय कार्यक्रम 25 अक्टूबर को दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान
हरियाणा Trending

वाह रे संयोग- वियोग: जन्म दिन की पार्टी में तीन ने गंवाई जान, पिंजौर में तीन की हत्या

Read in:Hindi

पंचकुला से सुरेन्द्र चौहान की विशेेष रिपोर्ट

बर्थ डे पार्टी थी या स्यापा, यह ऐसा एक ऐसा वाक्या है कि तीन जनों को अपनी जान गंवानी पड़ी. यह वारदात उस समय हुई जब बीती 22 दिसंबर की शाम जीरकपुर वासी रोहित भारद्वाज की जन्मदिन पार्टी को सेलिब्रेट करने 8 से 10 युवक पंचकूला के पिंजौर स्थित होटल सल्तनत में आये।

जब वहां से जन्मदिन की पार्टी खत्म करके करीब 02-40 सुबह होटल से बाहर आ रहे थे तो उसी समय उसका साथी विनीत उर्फ विक्की पुत्र विजेन्द्र सिँह वासी बीचला पाना गांव मित्रायु नजफगढ दिल्ली, तीर्थ पुत्र प्रमोद वासी मकसुदाबाद कॉलोनी नजफगढ दिल्ली उम्र 17 वर्ष तथा वंदना उर्फ निया पुत्री राजेश कुमार वासी उचाना कलां, जिला जीन्द उम्र 22 वर्ष गाङी स्कार्पियो में बैठने लगे तो तभी अज्ञात युवकों ने विनीत उर्फ विक्की की कार पर अंधाधुंध फायरिंग करके मौका से फरार हो गये ।

घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में मिलते ही डीसीपी पंचकूला हिमाद्रि कौशिक व डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार, एसीपी क्राइम अरविंद कम्बोज, सीन ऑफ क्राइम टीम सहित अन्य थाना व क्राइम यूनिट सहित मौका पर पहुंचकर जायजा लिया ।

पीडित विनित उर्फ विक्की, तीर्थ पुत्र प्रमोद, वंदना उर्फ निया पुत्री राजेश कुमार को नागरिक अस्पताल सैक्टर- 06 पंचकूला में ले जाया गया, जहां तीनों को डाक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया । इस सम्बन्ध में थाना पिन्जौर में धारा 103(1), 61(2) भारतीय न्याय सहिता 2023 , 25 भारतीय शस्त्र अधिनियम 1959 के तहत मामला दर्ज किया गया ।

0 Comments