Monday, 21 September 2026
Breaking News
अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा
चंडीगढ़ Trending

जबरदस्त ढोल-ताशे व गाजे-बाजे के बीच धूमधाम से निकले साईं नगर भ्रमण को

Read in:Hindi

साईं पालकी यात्रा के दौरान प्रस्तुत अनूठे व अद्भुत शिव तांडव ने किया सबको अचंभित

(MOREPIC1)(MOREPIC3)फेस2न्यूज/चण्डीगढ़

सेक्टर 29 स्थित श्री साईंधाम से हर वर्ष की भांति इस बार भी जबरदस्त ढोल-ताशे व गाजे-बाजे के बीच धूमधाम से साईं नगर भ्रमण को निकले।

(SUBHEAD) साईं बाबा की भव्य विशाल पालकी शोभा एवं रथ यात्रा के बारे में मंदिर की कमेटी के अध्यक्ष रमेश कालिया ने बताया कि दोपहर 12 बजे बाबा की मध्याह्न आरती के बाद पालकी शोभा यात्रा मंदिर परिसर से शुरू हुई जो सेक्टर 30, 20, 21, 22, अरोमा लाइट पॉइंट से सेक्टर 17, 18, 19 व 27-28 के लाइट पॉइंट से होते हुए वापिस मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई।

(MOREPIC2)इस दौरान सेक्टर 18 स्थित टैगोर थिएटर के सामने शाम 6 बजे बाबा की धूप आरती हुई व उसके बाद साढ़े छह बजे बाबा को भोग अर्पण करने के पश्चात् चाय-प्रसाद का लंगर हुआ।

देर रात मंदिर में पालकी शोभा एवं रथ यात्रा के विश्राम लेने के बाद अटूट भंडारा बरताया गया।

इस दौरान अनूठे व अद्भुत शिव तांडव का भी आयोजन किया गया जिसके असाधारण प्रस्तुतिकरण ने सबको हैरत में डाल दिया।

इस अनूठे प्रदर्शन के दौरान कलाकारों ने भगवान शिव के गणों का वेश धारण करने लिए खोपड़ियों के अजीबोगरीब परिधान व आभूषण आदि पहने हुए थे तथा मुंह से आग उगलने एवं शमशानों की भस्म उड़ाने के दिल दहलाने लायक प्रदर्शनों से सभी भक्तों व आने जाने वाले राहगीर भी दंग हो कर देखते ही रह गए।