Wednesday, 12 August 2026
Breaking News
कमलजीत कौर बनीं भारतीय जन मोर्चा पार्टी की चंडीगढ़ इकाई की प्रदेश सचिव तीज उत्सव का भव्य आयोजन, तीज क्वीन 2026 बनी जैस्मिन कौर संधू सावन माह के पावन अवसर पर शिव मंदिर, सेक्टर 39-डी में श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल ब्रिटिश हाई कमीशन का संदेश: वीजा धोखाधड़ी से बचें, सुरक्षित रास्ता अपनाएं छात्रों के मुख्य न्यायाधीश का विरोध के मायने श्री नंद लाल सिलीवाल की रसम पगड़ी और प्रार्थना सभा 12 अगस्त को फाजिल्का में "तीज मुटियारां दी" का 14 अगस्त को पंचकूला में होगा भव्य आयोजन शहीद उधम सिंह क्लब ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान शुरू किया भगवंत मान को सपने में भी दिखाई देता है हरियाणा का मुख्यमंत्री- नायब सिंह सैनी श्री हरि सिमरण सेवा समिति सेक्टर 45 में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
हरियाणा Trending

लिको इलेक्ट्रॉनिक की स्टर्न इंडिया लिमिटेड के सह-निदेशकों के खिलाफ हरियाणा के मुख्यमंत्री से की धोखाधड़ी की शिकायत

Read in:Hindi

(MOREPIC1) फेस2न्यूज /पंचकूला 

अमाफ्लिप इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (लिको) के निदेशक लोकेश मित्तल ने स्टर्न इंडिया लिमिटेड के सेल्स डायरेक्टर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ उनके साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत हरियाणा के मुख्यमंत्री से की है और कार्रवाई की मांग की है।

पत्रकारों से बातचीत में अमाफ्लिप इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (लिको) कंपनी के निदेशक लाेकेश मित्तल ने कहा कि उनका चंडीगढ़, पंचकुला, जीरकपुर और अन्य शहरों में इलेक्ट्रॉनिक होम अप्लायंसेज का कारोबार है। 2022 में उन्होंने अमित पांडे डायरेक्टर सेल्स के माध्यम से स्टर्न इंडिया लिमिटेड कंपनी के साथ काम करना शुरू किया।

उन्होंने बताया कि शुरुआत में काम अच्छा चल रहा था, लेकिन कुछ समय बाद कंपनी उन्हें सामान देने में आनाकानी करने लगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत करने और कोर्ट जाने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि इस फैसले के बाद कंपनी के निदेशक ने उन्हें मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया, लेकिन एक साल से वह इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे थे और उन्हें सामान की वारंटी भी नहीं मिल रही थी, जिसके चलते उन्होंने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद सेल्स डायरेक्टर अमित पांडे को पुलिस ने बुलाया।

उन्होंने कहा कि इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है, सारा दोष कंपनी का है। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी ने करोड़ों रुपए की ट्रांसजिंक्शन की है और अब स्टर्न इंडिया लिमिटेड कंपनी पर एक करोड़ 83 लाख रुपए बकाया है। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद सारी इनक्वायरी के बाद पुलिस ने दूसरे पक्ष के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की है. लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। स्टर्न इंडिया लिमिटेड कंपनी ने उन्हें अप्रैल में भी फर्जी बिल दिए थे और धोखाधड़ी की, जिसके चलते उन्होंने सीएम विंडो में शिकायत की थी। वे थोक में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का कारोबार करते हैं और कई शहरों में उनके थोक स्टोर हैं, जहां से सस्ता सामान मिलता है।