Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

सीआरपीएफ की 13वीं वाहिनी ने मुख्यालय और पंजाब के मुख्यमंत्री आवास पर मनाया गणतंत्र दिवस

Read in:Hindi

फेस2न्यूज /चंडीगढ़ 

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 13वीं वाहिनी द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस पूरे गर्व, गरिमा और देशभक्ति के जोश के साथ मनाया गया। वाहिनी के मुख्यालय  साथ-साथ मुख्यमंत्री पंजाब के आवास पर भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

13वीं वाहिनी की कमांडेंट श्रीमती कमल सिसोदिया ने विशेष सेरेमोनियल गार्ड की सलामी ली और तत्पश्चात राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान के साथ समारोह का विधिवत आगाज़ किया। इस अवसर पर बल के अधिकारियों, जवानों और नागरिक समाज के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में श्रीमती कमल सिसोदिया ने भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में गणतंत्र दिवस के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अनुशासन, ईमानदारी और निस्वार्थ सेवा की भूमिका पर जोर देते हुए सभी को समाज के प्रति अपने मौलिक कर्तव्यों की याद दिलाई।

समारोह के दौरान इस साल वीरता पदक पाने वाले वीर कार्मिकों के नाम पढ़कर सुनाए गए। कमांडेंट ने 13वीं वाहिनी के उन अधिकारियों और जवानों को 'प्रशस्ति डिस्क' और प्रमाण पत्र प्रदान किए, जिन्होंने अपनी बहादुरी, उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा और पेशेवर कौशल का परिचय दिया है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जवानों और स्थानीय स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दीं। वंदे मातरम के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन का विशेष आयोजन हुआ, जिसमें जवानों और आम नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

दिन के पूर्वार्द्ध में, कमांडेंट श्रीमती कमल सिसोदिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री आवास पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होने मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार के साथ गणतंत्र दिवस की खुशियां साझा कीं। इस दौरान मिठाई वितरण कर आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया गया।

यह आयोजन संविधान के मूल्यों की रक्षा करने और राष्ट्र सेवा के प्रति सीआरपीएफ की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।

0 Comments