Sunday, 19 April 2026
Breaking News
महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की
हिमाचल Trending

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय: पुलिस साइबर लैब की स्थापना को स्वीकृति

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/ शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में जेओ (आईटी) कोड-817 के लिए गठित मंत्रिमण्डल उप-समिति की सिफारिशों को स्वीकृति प्रदान की और हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया आरम्भ करने के लिए अधिकृत किया।

बैठक में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के सुचारू संचालन के लिए वाहन चालकों के 113 पद भरने को स्वीकृति प्रदान की गई।

मंत्रिमण्डल ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय में सीधी भर्ती के माध्यम से लिपिक के 50 पद भरने की भी स्वीकृति प्रदान की।

मंत्रिमण्डल ने विभिन्न विभागों में 31 मार्च, 2024 तक सात वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले चतुर्थ श्रेणी के अंशकालिक कर्मचारियों को दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी बनाने का निर्णय लिया।

मंत्रिमण्डल ने एचपीएसईबीएल में बिजली की कमी को पूरा करने के लिए हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित दर पर एचपीएसईबीएल को राज्य सरकार की ओर से मुफ्त बिजली आवंटित करने का भी निर्णय लिया। इस निर्णय से एचपीएसईबीएल तथा प्रदेश के लोगों को लाभ पहुंचेगा।

मंत्रिमण्डल ने राज्य सीआईडी में हिमाचल प्रदेश पुलिस साइबर लैब की स्थापना को भी स्वीकृति प्रदान की।
मंत्रिमण्डल ने जिला कांगड़ा के इंदौरा में उप पुलिस अधीक्षक के कार्यालय को खोलने की स्वीकृति प्रदान की।

बैठक में जिला चम्बा के चुवाड़ी में नया उपमण्डलीय पुलिस कार्यालय खोलने तथा जिला चम्बा के सिहंुता में पुलिस चौकी को पुलिस स्टेशन में स्त्तरोन्नत करने को भी निर्णय लिया।

मंत्रिमण्डल ने जिला चम्बा के चुवाड़ी पुलिस स्टेशन के तहत हटली में नई पुलिस चौकी खोलने को भी स्वीकृति प्रदान की।