Monday, 25 May 2026
Breaking News
सुमित जलवी बने टूर एंड ट्रेवल यूनियन के प्रधान रक्तरंजित दौर के बाद नॉर्थईस्ट में थमी पत्रकार हत्याएँ बीएसएफ ने किया सीमावर्ती क्षेत्र में 14 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली का आयोजन तीन दिवसीय वार्षिक 17वां उर्स मेला दरगाह शरीफ बाकरपुर 27 मई से "कॉकरोच" का "इंटरनेशनल कनेक्शन" हिमाचल ​के राज्यपाल  ने भाखड़ा बांध का दौरा किया, बिजली उत्पादन के बुनियादी ढांचे की समीक्षा की सांसद साहनी ने पंजाब पर बढ़ते कर्ज, लंबित डीए एवं कॉलेजों को ग्रांट-इन-एड जारी न होने पर चिंता जताई 'कॉकरोच जनता पार्टी' का गठन, बधाई राज काकड़ा की पहली पुस्तक ‘पैंडा: इश्क-ए-मजाज़ी से इश्क-ए-हकीकी तक’ का  लोकार्पण आक्रोषः बरनाला रहा पूर्ण बंद 
हरियाणा Trending

एसआईटी द्वारा कुल 1260 कबूतरबाजों को किया गया गिरफ्तार: गृह मंत्री

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:

कबूतरबाजी से निपटने के लिए गठित एसआईटी द्वारा कुल 1260 कबूतरबाजों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में कबूतरबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और किसी भी कबूतरबाज को बख्शा नहीं जाएगा।
श्री विज आज अंबाला में प्रदेशभर से आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुन रहे थे और इस दौरान संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निवारण के निर्देश दिए।
गृह मंत्री ने कहा कि राज्य की भोली-भाली जनता को इन कबूतरबाजों के झांसों से बचाने के लिए उनके द्वारा एसआईटी गठित की गई, जिसके तहत पहले गठित एसआईटी ने लगभग अपने ढाई से तीन साल के कार्यकाल में 664 कबूतरबाजों को गिरफ्तार किया जबकि वर्तमान एसआईटी ने लगभग अपने 9 महीने के कार्यकाल में अब तक कुल 596 कबूतरबाजों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि जनता की गाढी कमाई को ऐसे कबूतरबाजों से बचाने के लिए गत दिनों मंत्रिमंडल की बैठक में ‘हरियाणा ट्रैवल एजेंटों का पंजीकरण और विनियमन विधेयक, 2024’ को स्वीकृति प्रदान की गई। आप्रवासन से संबंधित धोखाधड़ी गतिविधियों में लगे भ्रष्ट ट्रैवल एजेंटों द्वारा धोखा दिए जाने वाले व्यक्तियों, विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा राज्यों से, की परेशानी को कम करने के लिए यह साहसिक पहल की गई है।