Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श
हरियाणा Trending

राज्यसभा चुनाव हेतु 8 फरवरी, 2024 से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

Read in:Hindi

चण्डीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी राज्यसभा के द्वि-वार्षिक चुनाव कार्यक्रम के तहत हरियाणा की एक सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया 8 फरवरी, 2024 से आरम्भ होकर 15 फरवरी, 2024 को समाप्त होगी।
श्री अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन पत्रों की छंटनी 16 फरवरी, 2024 को की जाएगी और 20 फरवरी, 2024 तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।
यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 27 फरवरी, 2024 को सैक्टर-1, चण्डीगढ़ स्थित हरियाणा विधानसभा सचिवालय भवन के कमेटी कक्ष नम्बर 2 में प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे के बीच होगा। मतों की गणना 27 फरवरी को सांय 5 बजे होगी। उन्होंने बताया कि 29 फरवरी, 2024 से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।