Monday, 25 May 2026
Breaking News
सुमित जलवी बने टूर एंड ट्रेवल यूनियन के प्रधान रक्तरंजित दौर के बाद नॉर्थईस्ट में थमी पत्रकार हत्याएँ बीएसएफ ने किया सीमावर्ती क्षेत्र में 14 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली का आयोजन तीन दिवसीय वार्षिक 17वां उर्स मेला दरगाह शरीफ बाकरपुर 27 मई से "कॉकरोच" का "इंटरनेशनल कनेक्शन" हिमाचल ​के राज्यपाल  ने भाखड़ा बांध का दौरा किया, बिजली उत्पादन के बुनियादी ढांचे की समीक्षा की सांसद साहनी ने पंजाब पर बढ़ते कर्ज, लंबित डीए एवं कॉलेजों को ग्रांट-इन-एड जारी न होने पर चिंता जताई 'कॉकरोच जनता पार्टी' का गठन, बधाई राज काकड़ा की पहली पुस्तक ‘पैंडा: इश्क-ए-मजाज़ी से इश्क-ए-हकीकी तक’ का  लोकार्पण आक्रोषः बरनाला रहा पूर्ण बंद 
हरियाणा Trending

सरकारी कर्मियों को चरित्र सत्यापन मानदंडों में ढील

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा सरकार ने सरकारी सेवा में पहली नियुक्ति से पहले चयनित अभ्यर्थियों के लिए चरित्र और पूर्ववृत्त सत्यापन की प्रक्रिया में बड़ी राहत दी है।
मुख्य सचिव संजीव कौशल ने राज्य के प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों सहित प्रबंध निदेशकों, मुख्य प्रशासकों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों और विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रारों को लिखे एक पत्र में कहा है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा 30 जून, 2024 तक नियुक्तियों के लिए अनुशंसित उम्मीदवारों को अब नियुक्ति से पहले चरित्र, पूर्ववृत्त और नियुक्ति के लिए आवश्यक सभी दस्तावेजों के सत्यापन के बिना अंतरिम रूप से नियुक्त किया जा सकता है।
पत्र में आगे कहा गया है कि अंतिम नियुक्ति के लिए आवश्यक चरित्र, पूर्ववृत्त और अन्य सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित सत्यापन प्रक्रिया उनकी अंतरिम नियुक्ति के दो महीने की अवधि के भीतर पूरी की जानी चाहिए।