Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें
हरियाणा

कैथल सिविल लाइन थाने के एसएचओ को लाइन हाजिर के निर्देश

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कैथल में धोखाधड़ी के एक मामले में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने पर कैथल सिविल लाइन थाने के एसएचओ लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए।
कैथल से आए फरियादी ने गृह मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि उसकी गाड़ी की फर्जी आरसी बनाकर आरोपियों ने उसे बेच दिया। इस मामले में धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत मामला कैथल सिविल लाइन थाने में बीते वर्ष दर्ज कराया गया था। फरियादी का आरोप था कि इस मामले में पुलिस ने अब तक केवल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि फर्जी आरसी बनाने वाले व गाड़ी खरीदने वाले दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले में गृह मंत्री अनिल विज ने कैथल एसपी को तुरंत प्रभाव से सिविल लाइन थाना एसएचओ को लाइन हाजिर करने तथा मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए।
गृह मंत्री अनिल विज ने अन्य शिकायतों पर भी संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गांव बोड़ा खेड़ा से आए व्यक्ति ने टांगरी नदी में अवैध तरीके से माइनिंग होने की शिकायत दी जिस पर गृह मंत्री ने इन्फोर्समेंट ब्यूरो को कार्रवाई के निर्देश दिए। कुरुक्षेत्र से आई महिला ने बहन के लापता होने की शिकायत दी, शहजादपुर से आए परिवार ने उन पर मारपीट का झूठा मामला दर्ज होने की शिकायत दी।
इसी तरह, सोनीपत से आए व्यक्ति ने उसके बेटे को कैनेडा भेजने के नाम पर पांच लाख रुपए ठगी करने के आरोप लगाए जिस पर गृह मंत्री ने कबूतरबाजी के लिए गठित एसआईटी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान गुरुग्राम से आए व्यक्ति ने गाड़ी खरीदने के नाम पर उसके साथ दो लाख रुपए की ठगी होने, भिवानी से आए परिवार ने उसकी बेटी के लापता होने, नूंह से आए परिवार ने उनके बेटे की हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तार नहीं होने, नारायणगढ़ से आई महिला ने बहू व बेटे पर उससे मारपीट करने एवं अन्य कई मामले सामने आए जिन पर गृह मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।