Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

तू ही तू में सर्वधर्म समागम हवन हुआ व रस्म-ए-झंडा अदा की गई

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  फेस2न्यूज /चण्डीगढ़ :

माता राम बाई चैरिटेबल ट्रस्ट, राम दरबार, चण्डीगढ़ द्वारा सूफी संत बाबा रूकनुद्दीन (कुंडे वाली सरकार) का 66वां और मर्द-ए-कलन्दर जन्नतनशीन पूजनीय माता राम बाई जी अम्मी हुजूर शहंशाह का 43वां उर्स-ए-मुबारक एवं सर्वधर्म समागम का श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजन किया जा रहा है।

सर्वधर्म समागम के तहत आज सुबह श्री गुरु ग्रंथ साहब जी के अखंड पाठ का तथा श्रीमद्भागवत कथा का भोग डाला गया और सर्वधर्म समागम हवन हुआ। शाम को रस्म-ए-झंडा अदा की गई।

उल्लेखनीय है कि अपनी कदीमी रिवायत के मुताबिक यह आयोजन तू ही तू, राम दरबार में शहजादा पप्पू सरकार जी (गद्दीनशीन) की रहनुमाई में धूमधाम से मनाया जा रहा है।

इस जानकारी को साझा करते हुए संस्था के प्रवक्ता तेजिंदर चौहान, जो हर वर्ष दुनिया के सबसे बड़े रावण दहन कार्यक्रम के आयोजन के लिए जाने जाते हैं, ने बताया कि समारोह का समापन पंजाबी सूफी महफ़िल और शब-ए-सूफ़ियाना के साथ होगा।

0 Comments