Wednesday, 26 August 2026
Breaking News
काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी कंगाल हो गया बलटाना का इंडस बैंक! छोटी छोटी खुशियां ही जीवन हैं मेरा हरियाणा कप के लिए पहला ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट पलवल में 10 अक्टूबर से सुखना झील पर पर्यावरण जागरूकता रैली गौड़िया मठ में भगवान राधा माधव जी की छह दिवसीय झूलन यात्रा का शुभारंभ
चंडीगढ़ Trending

बीआईएस के 77वें स्थापना दिवस के दौरान सीएजी को सम्मान

Read in:Hindi

(MOREPIC1) चंडीगढ़: सिटिजंस अवैरनेस ग्रुप (सीएजी) को नैश्नल इंस्टीच्यूट ऑफ टेकनिकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च (एनआईटीटीटीआर) में आयोजित किये गये ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया है।

बीआईएस भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अधीन उपभोक्ता अधिकारों के प्रति प्रयासरत संस्था है।

कार्यक्रम के दौरान सीएजी के संस्थापक व चेयरमन सुरेन्द्र वर्मा ने यह पुरस्कार बीआईएस के चंडीगढ़ शाखा के प्रमुख व निदेशक दीपक अग्रवाल द्वारा डिप्टी डायरेक्टर राजीव पी और हरियाणा शाखा के प्रमुख व निदेशक सौरभ तिवारी की मौजूदगी में प्राप्त किया। वर्मा, बीआईएस के साथ गत 22 वर्षो से जुड़े है और वे बीआईएस के कई अभियानों में अपनी अहम भूमिका निभा चुके हैं।