Wednesday, 24 June 2026
Breaking News
FAKE VIDEO WAS CREATED TO DEFAME ME: CM BHAGWANT SINGH MANN  EMERGENCY'S SHADOW STILL LINGERS: RSS MAN RECALLS JAIL, TORTURE,UNDERGROUND LIFE AND LOSS OF JOB FOR DEFENDING DEMOCRACY POLIO TOOK HIS LEGS, NOT HIS DREAMS: GURUHARSAHAI TEACHER INSPIRES GENERATIONS OF STUDENTS RAJASTHAN POLICE NOT ALLOWED TO APPREHEND ACCUSED, CASE REGISTERED SINGLA, SENIOR CONGRESS LEADERS LAUNCH FIERCE ATTACK ON CM MANN OVER ₹10 LAKH FORENSIC FORGERY PLOT TO MASK GURU’S BEADBI SARGUN’S STYLE, BINNU DHILLON AND GIPPY’S CHARISMA ENTHRAL THOUSANDS SARGUN’S STYLE, BINNU DHILLON AND GIPPY’S CHARISMA ENTHRAL THOUSANDS NO LENIENCY FOR DRUG TRAFFICKERS AND GUILTY POLICE PERSONNEL: SSP GAGAN AJIT SINGH SRIGANGANAGAR PROTESTERS SLAM PUNJAB GOVT ON CANAL WATER POLLUTION, DRUG SUPPLY CBI ARRESTS PROCLAIMED OFFENDER IN BOGTUI CARNAGE CASE
Haryana Trending

लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा

संविधान बचाओ का ढोंग करने वाली कांग्रेस अपने अतीत में झांके 

फेस2न्यूज पंचकूला

भाजपा मुख्यालय पंचकमल में ‘संविधान हत्या दिवस’ पर आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए यमुनानगर से विधायक घनश्याम दास अरोड़ा कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ का ढोंग करने वाली कांग्रेस को अपने अतीत में झांकना चाहिए और जनता से अपने गुनाहों की माफ़ी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सभी लोकतांत्रिक मर्यादाओं को लांघ कर 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लागू कर लोकतांत्रिक संस्थाओं, नागरिक अधिकारों तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दमन किया गया था, जो भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय है। आपातकाल के दौरान लाखों लोकतंत्र सेनानियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को ज़बरन जेलों में डाल दिया गया था, प्रेस पर सेंसरशिप लगाई गई।

आरएसएस और जनसंघ ने आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए संविधान की रक्षा के लिए देशव्यापी आंदोलन किया, जिसके परिणाम स्वरुप जनता के आक्रोश को देखते हुए लगभग 21 माह बाद कांग्रेस को मज़बूर होकर आपातकाल हटाने पर विवश होना पड़ा। कांग्रेस ने देश के विभिन्न राज्यों में 84 बार धारा 356 का दुरुपयोग करते हुए मनमाने ढंग से लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त करने का घृणित काम किया है। उन्होंने कहा कि भारत के लोगो के रग रग में लोकतंत्र बसा है और यही विशेषता हिन्दुस्तान को पूरी दुनिया में ख़ास बनाती है।

घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि हर साल 25 जून को मनाया जाने वाला ‘संविधान हत्या दिवस’ उन सभी लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर होता है जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों का सामना किया जिससे देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था पुनः स्थापित हो सकी। वर्तमान पीढ़ी को आपातकाल के इतिहास से अवगत कराना बेहद ज़रूरी है ताकि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के प्रति जागरूकता बनी रहे। उन्होंने बताया कि 25 जून को शाम 5 बजे भाजपा मुख्यालय पंचकमल के अटल सभागार में संविधान हत्या दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसमे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, कार्यक्रम के संयोजक सुरेश वर्मा, सह संयोजक भारत हितैषी, ज्वाला सिंह, जिला महामंत्री भवनजीत सिंह, जय कौशिक, जिला मीडिया इंचार्ज के. चन्दन, कार्यालय सचिव संजीव शर्मा, पंकज गोयल भी उपस्थित रहे।