Friday, 28 August 2026
Breaking News
विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा 
पंजाब Trending

अंतर राष्ट्रीय बुज़ुर्ग दिवस 1 अक्तूबर को लुधियाना में मनाया जायेगा

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब सरकार द्वारा अंतर राष्ट्रीय बुज़ुर्ग दिवस 1 अक्तूबर, 2022 को गुरू नानक भवन लुधियाना में राज्य स्तरीय समागम के तौर पर मनाया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर बतौर मुख्य मेहमान इस समागम में शामिल होंगे।
जानकारी देते हुये डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस मौके पर बुज़ुर्ग व्यक्तियों का आँखों का मुफ़्त चैकअप किया जायेगा और जरूरतमंद बुज़ुर्गों को ऐनकें भी मुफ़्त दीं जाएंगी। इसके इलावा बुढ़ापा पैंशन और अन्य वित्तीय सहायता स्कीमों के फार्म भरने और पैंशनें मंज़ूर करने के लिए भी विभाग की तरफ से कैंप लगाया जायेगा। 60 साल या इससे अधिक उम्र के बुज़ुर्ग व्यक्तियों के सीनियर सिटिजन कार्ड भी इस मौके पर बनाऐ जाएंगे।
उन्होंने जरूरतमंद बुज़ुर्गों को इस मौके का लाभ प्राप्त करने के लिए समागम में पहुँचने की अपील की।
इस मौके पर सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से पंजाब के बुज़ुर्गों के सम्मान के तौर पर सांस्कृतिक प्रोग्राम भी करवाया जा रहा है, जिसमें बुज़ुर्गों की तरफ से पेशकारी की जायेगी। बुज़ुर्ग व्यक्तियों की भलाई के क्षेत्र में काम कर रही संस्थाएं/ जत्थेबन्दियां भी इस समागम में विशेष के तौर पर शामिल होंगी।