जिला प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद किसान खेतों में जला रहे पराली
अखिलेश बंसल/ बरनाला
बरनाला जिला प्रशासन की लाख कोशिशों और पराली प्रबंधन के लिए मशीनरी उपलब्ध कराए जाने के बावजूद किसान खेतों में पराली जला रहे हैं। दीपावली की रात तक जगह जगह फूंकी गई पराली के संबंध में दोषी किसानों के खिलाफ 61 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।
प्रशासन कर रहा बार बार अपील
पराली मैनेजमेंट कैंपेन के तहत जहां किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है और जरूरतनुसार मशीनरी भी दी जा रही है। पराली जलाने का विरोध करने वाले किसानों को जहां प्रोत्साहित किया जा रहा है वहीं पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। डिप्टी कमिश्नर ने किसानों से अपील की कि वे पराली नहीं जलाएं, बल्कि एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट/ कोऑपरेटिव सोसाइटी/ नोडल ऑफिसर्स के साथ मिलकर उसका सही मैनेजमेंट करें।
डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह आईएएस ने बताया कि कल तक जिले में सैटेलाइट के जरिए रिपोर्ट किए गए पराली जलाने के मामलों में, फील्ड टीमों के वेरिफिकेशन/विजिट के बाद 66 ऐसी जगहों की पहचान की गई, जहां किसानों ने पराली जलाई थी, जिनमें से 61 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि अब तक 3,40,000 रुपये (एनवायरनमेंटल कंपनसेशन) का जुर्माना भी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि फील्ड टीमें लगातार खेतों में तैनात हैं और जब भी आग लगती है तो आग को तुरंत बुझाया जाता है और सेंट्रल एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन के निर्देशों के अनुसार सही कार्रवाई की जाती है।
आम लोगों की भी दीपावली रही फीकी
रंग बिरंगी रौशनी, पटाखे फोड़ने और मिठाई खरीदने सहित खुशियों का पर्व दीपावली साल में सिर्फ़ एक दिन का होता है। दीपावली पर्व इस बार पूरी तरह से फीका रहा, जिसका मुख्य कारण था चारों ओर पराली का धुआं होना और धुएं के कारण लोगों का घर से बाहर नहीं निकलना एवं बाजार जाकर जरूरी वस्तुओं की खरीददारी नहीं करना।
पंजाब
Trending
पराली जलाने पर जिला बरनाला में 61 एफआईआर दर्ज