Friday, 06 November 2026
Breaking News
साइकिल ट्रैक बना वाहनों का शॉर्टकट! चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-40 में ग्रीन दिवाली – स्वच्छ दिवाली कार्यक्रम आयोजित अमृतसर से जलपाइगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, तीन डिब्बे जलकर हुए खाक  दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात महिला सशक्तिकरण की दिशा में वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने तैयार किए उत्पादों की बिक्री के लिए लगाए स्टॉल कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी में पंजाब ने चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराया सरकारी महाविद्यालय, वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन में आध्या 2026: उद्यमशीलता की भावना का जीवंत उत्सव बीबीएमबी एरियर के मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली ऐतिहासिक जीतः मुख्यमंत्री जीनस इनोवेशन ने हरियाणा में पहुँच बढ़ाने के सिलसिले में सोनीपत के करीब 50 डीलर्स के साथ की बैठक मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी
चंडीगढ़ Trending

साइकिल ट्रैक बना वाहनों का शॉर्टकट! चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

साइकिल चालकों की जान से खिलवाड़, आखिर कब जागेगा ट्रैफिक विभाग?

चण्डीगढ़: ट्रिब्यून चौक से दिल्ली हाईवे की ओर जाने वाले मार्ग पर हल्लोमाजरा की तरफ आने वाले स्लिप रोड के साइकिल ट्रैक पर दोपहर करीब 3 बजे यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

हाईवे पर जाम लगते ही कार चालक, ऑटो चालक और मोटरसाइकिल सवार जल्दबाजी में अपने वाहन साइकिल ट्रैक पर चढ़ा देते हैं और तेज रफ्तार से निकलते हैं। इससे साइकिल चालकों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। जिस ट्रैक का निर्माण साइकिल चालकों की सुरक्षित आवाजाही के लिए किया गया है, उसी पर दूसरे वाहन चालक कब्जा जमाकर चल रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की निगरानी पर है। मौके पर ट्रैफिक कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद नियम तोड़ने वालों पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? क्या कैमरों के माध्यम से ऐसे वाहन चालकों के चालान किए जा रहे हैं? यदि नहीं, तो आखिर नियमों का पालन कौन करवाएगा?

सोशल वर्कर अरविंद सिंह ने इस मामले पर कड़ी नाराजगी जताते हुए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि साइकिल ट्रैक पर वाहन चलाने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। नियम तोड़ने वाले वाहनों को इंपाउंड किया जाए, कैमरों से चालान किए जाएं और नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाए।

अरविंद सिंह ने कहा कि सड़क पर जाम लगना कोई बहाना नहीं हो सकता कि कोई भी चालक अपनी सुविधा के लिए दूसरे की जान जोखिम में डाल दे। लगातार सड़क दुर्घटनाओं के बावजूद यदि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई नहीं होती, तो यह बेहद चिंताजनक है।

प्रशासन से सीधा सवाल है—क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?

साइकिल ट्रैक साइकिल चालकों की सुरक्षा के लिए है, वाहन चालकों के लिए जाम से बचने का वैकल्पिक रास्ता नहीं। — अरविंद सिंह. सोशल वर्कर, हल्लोमाजरा, वार्ड नंबर 20, चंडीगढ़

0 Comments