Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
हरियाणा Trending

अलग-अलग 2 मामलों में दो आरोपियों को अवैध हथियारों सहित दबोचा

Read in:Hindi

होडल, फेस2न्यूज:
अपराधियों पर अंकुश लगाने की मुहिम के चलते होडल पुलिस क्राइम ब्रांच टीम ने लाखों की कीमत के फोन लूट वारदात मे शामिल 2 आरोपियों को अवैध हथियारों सहित दबोचने मे सफलता हासिल की है। पुलिस आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है ताकि आरोपियों से लुटे गए मोबाइल बरामद किए जा सके।
क्राइम ब्रांच होडल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार अनुसार मामले में पंचवटी कालोनी पलवल के रहने वाले राहुल भारद्धाज ने शहर थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह सरकारी अस्पताल के समीप मोबाईल की दुकान चलाता है। बीती 16 दिसंबर की शाम को वह अपनी दुकान पर मौजूद था। उसी दौरान उसकी दुकान पर दो युवक आए। दोनों युवक उसकी दुकान पर फोन देखने लगे। दोनों ने दो आईफोन एवं एक सैमसंग कुल तीन महंगे फोन निकलवाए। युवक तीनों फोन खरीदने की बात करने लगे। उसी दौरान एक नकाबपोश युवक आया। उक्त युवक ने आते ही उस पर बंदूक तान दी। इसके बाद तीनों युवक उक्त तीन फोन लूटकर फरार हो गए। लूट की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। शहर थाना पुलिस ने मामले में तीनों युवकों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
प्रभारी क्राइम ब्रांच होडल ने आगे बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉक्टर अंशु सिंगला के कुशल निर्देशन में टीमों का गठन कर आरोपियों की धरपकड़ का अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत सहायक उप निरीक्षक राजवीर सिंह ने लूट वारदात में शामिल एक आरोपी को थाना शहर पलवल क्षेत्र अंतर्गत सिविल हॉस्पिटल मोड से एक कारतूस से लोडेड देशी कट्टा अवैध हथियार सहित एवं हेड कांस्टेबल रिंकू के नेतृत्व में दूसरी टीम ने थाना शहर पलवल क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 2 मोड पलवल से इस लूट वारदात मे शामिल दूसरे आरोपी को देशी कट्टा अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के विरुद्ध थाना शहर पलवल में शस्त्र अधिनियम के तहत दो अलग मामले भी पंजीबद्ध किए गए हैं। आरोपियों को पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि में आरोपियों से लूटे गए मोबाइल बरामद किए जाएंगे, साथ ही फरार चल रहे तीसरे आरोपी के बारे में पता किया जाएगा। आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है।